Full Version →

चिली पोटैटो की रेसिपी

किड्स कॉर्नर वेज

बच्चों को बाहर की चिली पोटैटो क्यों खिलाना जब हो आसान इसे घर पर बनाना. देखें इसकी रेसिपी और गर्मागर्म सर्व करें चिली पोटैटो...

Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
704 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    आलू को छील लें और फ्रेंच फ्राइज के आकार में काट लें.
  2. 2
    एक बाउल में आलू डालें और इसपर कॉर्नफ्लोर डालकर मिलाएं.
  3. 3
    अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और आलू को डीप फ्राई कर लें.
  4. 4
    अब एक बाउल या बर्तन में लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, लहसुन का पेस्ट और नमक डालकर मिलाएं.
  5. 5
    अब इसमें आलू डालकर अच्छी तरह लपेटें. ध्यान रखें आलू के टुकड़े टूटे नहीं.
  6. 6
    अब एक मोटे तले के पैन में तेल गर्म होने के लिए रखें, जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें कटा लहसुन और प्याज का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
  7. 7
    फिर इसमें रेड चिली सॉस, टमाटर सॉस , सोया सॉस और नींबू का रस डालकर भूनें.
  8. 8
    अब इसमें आलू डालकर 3-4 मिनट तक भूनें. फिर इसमें शहद डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं.
  9. 9
    जब पक जाए तो चिली पोटैटो को प्लेट में निकालें और तिल छिड़ककर सर्व करें.
#chilli potato #honey chilli potato #sweet potato #indian kitchen #indian recipes #how to make chilli potato recipe in hindi #hakka noodles #dognut #pizza paratha
View Full Version