चिली पोटैटो की रेसिपी
बच्चों को बाहर की चिली पोटैटो क्यों खिलाना जब हो आसान इसे घर पर बनाना. देखें इसकी रेसिपी और गर्मागर्म सर्व करें चिली पोटैटो...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 4 आलू
- 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच टमाटर सॉस
- 1 छोटा चम्मच रेड चिली सॉस
- 1 छोटा चम्मच सोया सॉस
- 1 छोटा चम्मच लहसुन, बारीक कटा हुआ
- 1 छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट
- 2 छोटा चम्मच नींबू का रस
- 1 छोटा चम्मच प्याज का पेस्ट
- 1 छोटा चम्मच सफेद तिल भुना हुआ
- 1 छोटा चम्मच हरा प्याज, बारीक कटा हुआ
- स्वादानुसार नमक
- 2 बड़ा चम्मच तेल
- 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर, तलने के लिए तेल अलग से
विधि
- एक बाउल में आलू डालें और इसपर कॉर्नफ्लोर डालकर मिलाएं.
- अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और आलू को डीप फ्राई कर लें.
- अब एक बाउल या बर्तन में लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, लहसुन का पेस्ट और नमक डालकर मिलाएं.
- अब इसमें आलू डालकर अच्छी तरह लपेटें. ध्यान रखें आलू के टुकड़े टूटे नहीं.
- अब एक मोटे तले के पैन में तेल गर्म होने के लिए रखें, जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें कटा लहसुन और प्याज का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
- फिर इसमें रेड चिली सॉस, टमाटर सॉस , सोया सॉस और नींबू का रस डालकर भूनें.
- अब इसमें आलू डालकर 3-4 मिनट तक भूनें. फिर इसमें शहद डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं.
- जब पक जाए तो चिली पोटैटो को प्लेट में निकालें और तिल छिड़ककर सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
चिली पोटैटो की रेसिपी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 आलू और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
चिली पोटैटो की रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले 4 आलू तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
चिली पोटैटो की रेसिपी बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह चिली पोटैटो की रेसिपी रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
चिली पोटैटो की रेसिपी बनाने के लिए 4 आलू के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, चिली पोटैटो की रेसिपी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
चिली पोटैटो की रेसिपी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
चिली पोटैटो की रेसिपी एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT