केक खाना हर कोई पसंद करता है. बर्थ डे हो या कोई और फंक्शन केक हमेशा ही मेन्यू का हिस्सा होता है. तो लीजिए पकवानगली यूजर अनिशा घोष (पॉल) से सीखिए घर पर ही ड्राई-फ्रूट्स केक बनाने की आसान विधि.
Servings
4 - 6
★ 1
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
दो कप मैदा, एक कप चीनी, मक्खन 150 ग्राम, तीन अंडे, आधा छोटा कप दूध, एक बड़ी कटोरी बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, किशमिश और पिस्ता), एक छोटा कटोरी काजू (टुकड़ों में कटा हुआ), एक छोटा कटोरी बादाम (टुकड़ों में कटा हुआ), एक छोटा कटोरी किशमिश, एक छोटा कटोरी पिस्ता, एक बड चम्मच बेकिंग पाउडर, एक छोटा चम्मच वनिला एसेंस
🍳 विधि
1
सबसे पहले अंडों को फोड़ लें और इसमें चीनी और मक्खन मिलाकर अच्छे से फेंट लें.
2
दूसरी ओर एक बर्तन में मैदा, बेकिंग पाउडर और बाकी का बचा हुआ मक्खन डालकर मिक्स करें.
3
अब मैदे के मिश्रण में अंडे का मिश्रण मिलाएं. ध्यान रहे कि लगातार चलाते रहें ताकि कोई गांठ न पड़े.
4
केक के मिश्रण में अब दूध, वनिला एसेंस और ड्राई फ्रूट्स मिलाएं. अच्छे से मिक्स कर कुछ देर के लिए अलग रख दें.
5
बेकिंग ट्रे पर मक्खन लगाकर इसे चिकना कर लें और केक का तैयार मिश्रण इसमें डालें.
6
माइक्रोवेव को 8 से 10 मिनट के लिए 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर प्री-हीट कर लें.
7
तय समय के बाद केक के ऊपर ड्राई फ्रूट्स सजाएं और 30 से 40 मिनट के लिए बेक करने के लिए रख दें और फिर माइक्रोवेव का स्विच बंद कर दें.
8
तैयार है ड्राई-फ्रूट्स केक . पीसेस में काटकर सर्व करें.
9
नोट:
10
अगर आप इसे नॉर्मल ओवन में बना रहे हैं तो इसे एक से डेढ़ घंटे के लिए बेक करें जबतक कि केक की ऊपरी सतह सुनहरी नजर आने न लगे.
#dry fruits#cake#cashews#almonds#kishmish#raisins#pistachios#sweet dish#indian kitchen#indian recipe#how to make dry fruits cake at home recipe in hindi#eggless cake#egg cake#chocolate cake#plum cake#eggless anari cake#sugar free cake#blac