Full Version →

बच्चों को खूब पसंद आएगी ये जैम कुकीज

किड्स कॉर्नर वेज

जैम कुकीज का नाम सुनते ही बच्चों के मुंह में पानी आ जाता है. पर कभी-कभी इसे घर पर बनाना थोड़ा मुश्किल का काम लगता है. ऐसे में हम बता रहे हैं जैम कुकीज की रेसिपी जो आसानी से घर तैयार की जा सकती है.

Servings
8 - 10
★ 4
Rating
3 ratings

आवश्यक सामग्री

For 8 - 10

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले किसी बर्तन में मैदा और चीनी बूरा डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
  2. 2
    अब घी डालकर आटा गूंद लें.
  3. 3
    मीडियम आंच पर किसी भारी तले वाले बर्तन में नमक डालकर एक जाली स्टैंड रखें और ढक्कन बंद कर इसे 10 मिनट तक गरम होने दें.
  4. 4
    एक प्लेट पर घी लगाकर चिकना कर लें.
  5. 5
    अब हथेलियों को चिकना कर मिश्रण में से थोड़ा सा मिश्रण लेकर इसे गोल आकार दें फिर हल्का सा चिपटा दें.
  6. 6
    इसी तरह से सारे गोले चिपटाकर रख लें.
  7. 7
    फिर एक कोन में जैम भरकर चिपटी हुई कुकीज के बीच में डाल दें.
  8. 8
    इसी तरह से सारी कुकीज तैयार कर घी लगी प्लेट पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रख दें.
  9. 9
    मिनट बाद बर्तन का ढक्कन हटाकर कुकीज की प्लेट जाली स्टैंड पर रख दें.
  10. 10
    तय समय के बाद चेक करें कुकीज फूल जाएं तो गैस बंद कर दें.
  11. 11
    कुकीज को एक प्लेट में निकालकर इसपर चीनी बूरा छिड़क दें.
  12. 12
    तैयार है जैम कुकीज. इसे एयर टाइट कंटेनर में भरकर कई दिनों तक खा सकते हैं.
#jam cookies #easy jam cookies #tasty jam cookies #home made jam cookies #jam cookies bnae vidhi #jam cookies in hindi #how to make jam cookies in hindi #how to make jam cookies
View Full Version