बच्चों को खूब पसंद आएगी ये जैम कुकीज

बच्चों को खूब पसंद आएगी ये जैम कुकीज

जैम कुकीज का नाम सुनते ही बच्चों के मुंह में पानी आ जाता है. पर कभी-कभी इसे घर पर बनाना थोड़ा मुश्किल का काम लगता है. ऐसे में हम बता रहे हैं जैम कुकीज की रेसिपी जो आसानी से घर तैयार की जा सकती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 10 servings

  • 2 कप मैदा
  • 1 कप चीनी बूरा
  • 1 कप घी
  • 1 चम्मच बटर, जैम जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 8 - 10
- सबसे पहले किसी बर्तन में मैदा और चीनी बूरा डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
- अब घी डालकर आटा गूंद लें.
- मीडियम आंच पर किसी भारी तले वाले बर्तन में नमक डालकर एक जाली स्टैंड रखें और ढक्कन बंद कर इसे 10 मिनट तक गरम होने दें.
- एक प्लेट पर घी लगाकर चिकना कर लें.
- अब हथेलियों को चिकना कर मिश्रण में से थोड़ा सा मिश्रण लेकर इसे गोल आकार दें फिर हल्का सा चिपटा दें.
- इसी तरह से सारे गोले चिपटाकर रख लें.
- फिर एक कोन में जैम भरकर चिपटी हुई कुकीज के बीच में डाल दें.
- इसी तरह से सारी कुकीज तैयार कर घी लगी प्लेट पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रख दें.
- 10 मिनट बाद बर्तन का ढक्कन हटाकर कुकीज की प्लेट जाली स्टैंड पर रख दें.
- तय समय के बाद चेक करें कुकीज फूल जाएं तो गैस बंद कर दें.
- कुकीज को एक प्लेट में निकालकर इसपर चीनी बूरा छिड़क दें.
- तैयार है जैम कुकीज. इसे एयर टाइट कंटेनर में भरकर कई दिनों तक खा सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (3 ratings)
4 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बच्चों को खूब पसंद आएगी ये जैम कुकीज एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes