Full Version →

ऐसे आप भी बना सकते हैं मैंगो केक, बच्चों को बहुत पसंद आएगा

किड्स कॉर्नर वेज

आम से आप मैंगो शेक, आमरस, पके आम की खट्टी मीठी कढ़ी, स्मूदी आदि तो बना चुके होंगे तो आज हम आम के पल्प से आम का केक बनाएंगे. आम के खास स्वाद वाला ये केक आपके पूरे परिवार को बहुत पसंद आएगा.

Servings
2 - 4
★ 3.3
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    मैंगो केक बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आम का गूदा, मक्खन, कंडेन्स्ड मिल्क और चीनी पाउडर डालकर
  2. 2
    अच्छी तरह से मिला लें.
  3. 3
    इसके बाद मैदे में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा मिलाकार छान लें.
  4. 4
    मैदा के मिश्रण को आम के गूदे में मिला दें और उसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
  5. 5
    मिश्रण को फेंटते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसमें गुठलियां न पड़ें, नहीं तो केक अच्छा नहीं बनेगा.
  6. 6
    ओवन को 180 डिग्री सेंटीग्रेट पर प्री-हीट कर लें.
  7. 7
    जब तक ओवन प्री-हीट हो रहा है केक के बर्तन की अंदर की सतह पर मक्खन लगाकर चिकना कर लें.
  8. 8
    बर्तन की सतह पर अब बटर पेपर बिछा दें और ऊपर से भी मक्खन लगा दें.
  9. 9
    अब केक के मिश्रण में दूध और ड्राी फ्रूट्स मिलाएं और इसे एक बार फिर से फेंट लें.
  10. 10
    ध्यान रहे कि यह पेस्ट न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा, नहीं तो केक सही नहीं बनेगा.
  11. 11
    अब केक का मिश्रण बर्तन में डालकर उसे हिलाकर बराबर कर लें.
  12. 12
    केक के बर्तन को प्री-हीट हो चुके ओवन में रखकर 25 मिनट तक 180 डिग्री सेंटीग्रेट पर बेक करें.
  13. 13
    मिनट पूरा होने पर केक का बर्तन निकाल कर देखें. अगर केक का ऊपर का हिस्सा हल्का भूरा हो गया है, तो इसका मतलब केक तैयार हो गया है.
  14. 14
    अगर वह भूरा नहीं हुआ है, तो उसे 10 मिनट और बेक कर लें.
  15. 15
    तय समय के बाद जब केक की ऊपरी सतह हल्की भूरी हो जाए तो एक चाकू लेकर उसे केक में डालकर निकालें.
  16. 16
    अगर चाकू में केक चिपक रहा है, तो इसका मतलब है कि केक अभी पूरी तरह से बेक नहीं हुआ है. ऐसे में इसे थोड़ा सा और बेक कर लें.
  17. 17
    लीजिए मैंगो केक बन कर तैयार है.
#how to make Mango Cake Recipe in Hindi #Eggless Mango Cake recipe #eggless cake recipe in hindi #how to make mango cake at home #eggless mango cake without condensed milk #chocolate cake recipe in hindi with egg #how to make cake in cooker in hindi #spo
View Full Version