Full Version →

राखी स्पेशल: ऐसे बनाएं मेवा-खजूर रोल

किड्स कॉर्नर वेज,हेल्‍दी फूड

आपने मावा से बने कई तरह के रोल खाएं होंगे, लेकिन आज बनाकर खाएं मेवा-खजूर रोल. खजूर की मिठास और मेवे के स्‍वाद का यह बेहतरीन कॉम्बिनेशन इस मिठाई को स्वादिष्ट बना देता है.

Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
80 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    खजूर के बीज निकाल लें और उन्‍हें बारीक टुकड़ों में काट लें.
  2. 2
    मूंगफली के दाने को मिक्‍सी में दरदरा पीस लें.
  3. 3
    अब एक थाली या बाउल में आधा हिस्‍सा गरी का बूरा लें और उसमें खजूर, पिसे हुए मूंगफली के दाने, खरबूज के बीज, काजू-बादाम की कतरन, पिसा हुई श्‍ाक्‍कर और इलायची पाउडर डालकर अच्‍छी तरह मिला लें.
  4. 4
    तैयार मिश्रण की मोटी रोटी सी बना लें.
  5. 5
    अब एक थाली में बचा हुआ गरी का बूरा फैला दें.
  6. 6
    मिश्रण से तैयार की गई रोटी को गरी के बूरे में अच्‍छी तरह लपेट दें.
  7. 7
    अब इसके लंबे-लंबे टुकड़े काटकर किशमिश डाल दें. - तैयार है मेवा-खजूर रोल. खाएं और खिलाएं.
#Festival #healthy Food #Sweet dish #Indian food #dry fruits
View Full Version