राखी स्पेशल: ऐसे बनाएं मेवा-खजूर रोल
Back
किड्स कॉर्नर वेज,हेल्‍दी फूड

राखी स्पेशल: ऐसे बनाएं मेवा-खजूर रोल

आपने मावा से बने कई तरह के रोल खाएं होंगे, लेकिन आज बनाकर खाएं मेवा-खजूर रोल. खजूर की मिठास और मेवे के स्‍वाद का यह बेहतरीन कॉम्बिनेशन इस मिठाई को स्वादिष्ट बना देता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 300 ग्राम खजूर
  • 200 ग्राम गरी का बूरा
  • 100 ग्राम मूंगफली के दाने सिके हुए, आधा कप खरबूज के बीज
  • 1 चम्‍मच इलायची पाउडर
  • 1 कप किशमिश
  • 100 ग्राम पिसी हुई शक्‍कर
  • 1 कप काजू-बादाम बारीक कटे हुए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4

- खजूर के बीज निकाल लें और उन्‍हें बारीक टुकड़ों में काट लें.
- मूंगफली के दाने को मिक्‍सी में दरदरा पीस लें.
- अब एक थाली या बाउल में आधा हिस्‍सा गरी का बूरा लें और उसमें खजूर, पिसे हुए मूंगफली के दाने, खरबूज के बीज, काजू-बादाम की कतरन, पिसा हुई श्‍ाक्‍कर और इलायची पाउडर डालकर अच्‍छी तरह मिला लें.
- तैयार मिश्रण की मोटी रोटी सी बना लें.
- अब एक थाली में बचा हुआ गरी का बूरा फैला दें.
- मिश्रण से तैयार की गई रोटी को गरी के बूरे में अच्‍छी तरह लपेट दें.
- अब इसके लंबे-लंबे टुकड़े काटकर किशमिश डाल दें. 

- तैयार है मेवा-खजूर रोल. खाएं और खिलाएं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (80 ratings)
4.2 avg from 80 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

राखी स्पेशल: ऐसे बनाएं मेवा-खजूर रोल एक लोकप्रिय वेज,हेल्‍दी फूड रेसिपी है, जिसे 300 ग्राम खजूर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes