Full Version →

इन आसान स्टेप्स से बना सकते हैं बच्चों का फेवरेट जैम

किड्स कॉर्नर वेज

बच्चों को जैम बहुत पसंद होता है. इसे वे पराठे या ब्रेड के साथ मजे से खाते हैं. तो आइए बनाना सीखते हैं मिक्स फ्रूट जैम...

Servings
8 - 10
★ 4.5
Rating
241 ratings

आवश्यक सामग्री

For 8 - 10

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले पपीता और पाइनएपल का छिलका उतार कर छोटे टुकड़ों में काट लें.
  2. 2
    सेब को बिना छीले काट लें.
  3. 3
    अब आचं पर एक बर्तन में एक लीटर पानी में सेब , पपीता, अंगूर व पाइनएपल डालकर उबाल लें.
  4. 4
    एक-दो उबाल आने के बाद आंच बंद करके पानी छान लें और फलों को ठंडा होने दें.
  5. 5
    अब सेब के छिलके को छील लें और इसके दाने निकाल लें.
  6. 6
    इसके बाद मिक्‍सर में, सेब, अंगूर, नींबू का रस, पाइनएपल, पपीता और केला डालकर बारीक पेस्ट बना लें.
  7. 7
    इसके बाद एक डीप फ्राई पैन को मीडियम आंच पर रखें. इसमें फलों का पेस्ट डाल दें, फिर चीनी और नमक डालें और हल्‍की आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं.
  8. 8
    अब इसमें सिट्रिक एसिड डालें और 2 मिनट तक धीमी आंच पर चलाते हुए पकाएं.
  9. 9
    चम्मच से जैम लेकर इसके गाढ़ेपन को चेक कर लें. अगर वह एक ही जगह पर टिक जाए और बहे नहीं तो समझ लें कि जैम तैयार हो गया है.
  10. 10
    आंच बंद कर दें और जैम को एयरटाइट कंटेनर में डालकर ठंडा होने दें.
  11. 11
    जब यह ठंडा हो जाए तब ढक्कन लगाकर इसे फ्रिज में रख लें.
  12. 12
    बच्चों को ब्रेड या फिर रोटी पर लगाकर दें.
#jam #fruit jam #mix fruit jam #kids special #indian kitchen #indian recipes #breakfast filler #strawberry jam #apple jam #how to make mix fruit jam recipe in hindi
View Full Version