इन आसान स्टेप्स से बना सकते हैं बच्चों का फेवरेट जैम

इन आसान स्टेप्स से बना सकते हैं बच्चों का फेवरेट जैम

बच्चों को जैम बहुत पसंद होता है. इसे वे पराठे या ब्रेड के साथ मजे से खाते हैं. तो आइए बनाना सीखते हैं मिक्स फ्रूट जैम...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 10 servings

  • 6 सेब
  • 1 पपीता
  • 1 किलो अंगूर
  • 3 केला
  • 1 छोटा पाइनएपल, डेढ़ चम्मच नींबू रस
  • 6 चम्मच सिट्रिक एसिड
  • 1 किलो चीनी, नमक स्वादानुसर

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 8 - 10
- सबसे पहले पपीता और पाइनएपल का छिलका उतार कर छोटे टुकड़ों में काट लें.
- सेब को बिना छीले काट लें.
- अब आचं पर एक बर्तन में एक लीटर पानी में सेब , पपीता, अंगूर व पाइनएपल डालकर उबाल लें.
- एक-दो उबाल आने के बाद आंच बंद करके पानी छान लें और फलों को ठंडा होने दें.
- अब सेब के छिलके को छील लें और इसके दाने निकाल लें.
- इसके बाद मिक्‍सर में, सेब, अंगूर, नींबू का रस, पाइनएपल, पपीता और केला डालकर बारीक पेस्ट बना लें.
- इसके बाद एक डीप फ्राई पैन को मीडियम आंच पर रखें. इसमें फलों का पेस्ट डाल दें, फिर चीनी और नमक डालें और हल्‍की आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं.
- अब इसमें सिट्रिक एसिड डालें और 2 मिनट तक धीमी आंच पर चलाते हुए पकाएं.
- चम्मच से जैम लेकर इसके गाढ़ेपन को चेक कर लें. अगर वह एक ही जगह पर टिक जाए और बहे नहीं तो समझ लें कि जैम तैयार हो गया है.
- आंच बंद कर दें और जैम को एयरटाइट कंटेनर में डालकर ठंडा होने दें.
- जब यह ठंडा हो जाए तब ढक्कन लगाकर इसे फ्रिज में रख लें.
- बच्चों को ब्रेड या फिर रोटी पर लगाकर दें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (241 ratings)
4.5 avg from 241 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इन आसान स्टेप्स से बना सकते हैं बच्चों का फेवरेट जैम एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 6 सेब और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes