बच्चों को अजकल घर का खाना पसंद नहीं आता है. ऐसे में उन्हें कुछ मजेदार खिलाना पड़ता है जो उन्हें टेस्टी भी लगे और पसंद भी आए. पनीर भुर्जी रोल एक ऐसी ही डिश है जिसे वो बड़े चाव से खाएंगे और इसे आप आसानी से बना भी सकती हैं.
Servings
4
★ 5
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
लोई के लिए
1 कप गेहूं का आटा, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, पनीर भुर्जी के लिए
200 ग्राम पनीर, मैश किया हुआ
2 मध्यम आकार की प्याज, बारीक कटी हुई
1 बड़ा टमाटर, बारीक काट लें
2 हरी मिर्च, लंबी कटी हुई
1 टेबलस्पून धनियापत्ती, बारीक कटी हुई
1 टीस्पून कसूरी मेथी
1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
1/2 टीस्पून धनिया पाउडर
1 चुटकी चाट मसाला
1/2 टीस्पून गरम मसाला, नमक स्वादानुसार
2 टीस्पून तेल
1 टीस्पून घी/बटर
🍳 विधि
1
पनीर भुर्जी रोल बनाने के लिए एक बर्तन में आटा और नमक डालकर मिला लें
2
फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते जाएं और मुलायम आटा गूंद लें.
3
इस आटे को गीले कपड़े से ढककर 10 मिनट तक छोड़ दें.
4
तय समय बाद आटे को एक बार फिर से गूंद लें.
5
इससे बराबर-बराबर 10 लोइयां तोड़ लें.
6
एक लोई लेकर थोड़ा-सा सूखा आटा लगाकर पतला-पतला बेल लें.
7
इसी तरीके से बाकी लोइयों को बेलकर एक प्लेट पर रख लें.
8
मीडियम आंच पर तवा रखें.
9
तवा के गर्म होते ही इस पर एक रोटी रखकर दोनों तरफ सेंक लें.
10
बाकी की लोइयों की भी रोटियां तैयार कर लें.
11
जब रोटियां बन जाएं तो आंच पर एक पैन या कड़ाही रखें.
12
इसमें तेल डालकर गर्म करें.
13
तेल के गर्म होते ही इसमें जीरा डालकर तड़काएं.
14
इसके बाद इसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर प्याज के सुनहरा होने तक पकाएं.
15
प्याज के पकने के बाद इसमें धनियापत्ती, टमाटर, और मसाला मिलाकर अच्छी तरह पकाएं.
16
जब टमाटर का पानी सूख जाए तो इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
17
इसके बाद मसाले में कसूरी मेथी डालकरप एक मिनट तक और पकाएं.
18
आखिर में पनीर डालें और 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकाकर आंच से उतार लें.
19
पनीर भुर्जी रोल के लिए मसाला तैयार है.
20
इसके बाद तैयार फुलके पर घी या बटर लगा दें.
21
फुलके के एक कोने में मसाला रख लें और फुलके को स्विस रोल की तरह मोड़ लें.
22
अब रोल को टुकड़ों में काट लें.
23
तैयार पनीर भुर्जी रोल को सॉस, चटनी या जैम के साथ सर्व करें.
#How to make Paneer Bhurji Roll#paneer roll#paneer bhurji roll recipe in hindi#paneer kathi roll#paneer bhurji gravy#leftover paneer bhurji#paneer bhurji for dos#paneer capsicum bhurji#paneer bhurji dhaba style