पनीर भुर्जी रोल रेसिपी
बच्चों को अजकल घर का खाना पसंद नहीं आता है. ऐसे में उन्हें कुछ मजेदार खिलाना पड़ता है जो उन्हें टेस्टी भी लगे और पसंद भी आए. पनीर भुर्जी रोल एक ऐसी ही डिश है जिसे वो बड़े चाव से खाएंगे और इसे आप आसानी
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- लोई के लिए
- 1 कप गेहूं का आटा, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, पनीर भुर्जी के लिए
- 200 ग्राम पनीर, मैश किया हुआ
- 2 मध्यम आकार की प्याज, बारीक कटी हुई
- 1 बड़ा टमाटर, बारीक काट लें
- 2 हरी मिर्च, लंबी कटी हुई
- 1 टेबलस्पून धनियापत्ती, बारीक कटी हुई
- 1 टीस्पून कसूरी मेथी
- 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
- 1/2 टीस्पून धनिया पाउडर
- 1 चुटकी चाट मसाला
- 1/2 टीस्पून गरम मसाला, नमक स्वादानुसार
- 2 टीस्पून तेल
- 1 टीस्पून घी/बटर
विधि
- फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते जाएं और मुलायम आटा गूंद लें.
- इस आटे को गीले कपड़े से ढककर 10 मिनट तक छोड़ दें.
- तय समय बाद आटे को एक बार फिर से गूंद लें.
- इससे बराबर-बराबर 10 लोइयां तोड़ लें.
- एक लोई लेकर थोड़ा-सा सूखा आटा लगाकर पतला-पतला बेल लें.
- इसी तरीके से बाकी लोइयों को बेलकर एक प्लेट पर रख लें.
- मीडियम आंच पर तवा रखें.
- तवा के गर्म होते ही इस पर एक रोटी रखकर दोनों तरफ सेंक लें.
- बाकी की लोइयों की भी रोटियां तैयार कर लें.
- जब रोटियां बन जाएं तो आंच पर एक पैन या कड़ाही रखें.
- इसमें तेल डालकर गर्म करें.
- तेल के गर्म होते ही इसमें जीरा डालकर तड़काएं.
- इसके बाद इसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर प्याज के सुनहरा होने तक पकाएं.
- प्याज के पकने के बाद इसमें धनियापत्ती, टमाटर, और मसाला मिलाकर अच्छी तरह पकाएं.
- जब टमाटर का पानी सूख जाए तो इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- इसके बाद मसाले में कसूरी मेथी डालकरप एक मिनट तक और पकाएं.
- आखिर में पनीर डालें और 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकाकर आंच से उतार लें.
- पनीर भुर्जी रोल के लिए मसाला तैयार है.
- इसके बाद तैयार फुलके पर घी या बटर लगा दें.
- फुलके के एक कोने में मसाला रख लें और फुलके को स्विस रोल की तरह मोड़ लें.
- अब रोल को टुकड़ों में काट लें.
- तैयार पनीर भुर्जी रोल को सॉस, चटनी या जैम के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
पनीर भुर्जी रोल रेसिपी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे लोई के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
पनीर भुर्जी रोल रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले लोई के लिए तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
पनीर भुर्जी रोल रेसिपी बनाने में लगभग 5 से 15 मिनट तैयारी का समय और 5 से 15 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह पनीर भुर्जी रोल रेसिपी रेसिपी लगभग 4 लोगों लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
पनीर भुर्जी रोल रेसिपी बनाने के लिए लोई के लिए के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, पनीर भुर्जी रोल रेसिपी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
पनीर भुर्जी रोल रेसिपी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
पनीर भुर्जी रोल रेसिपी एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT