अगर आपके बच्चे अक्सर पिज्जा खाने की जिद करते हैं तो अब आप उनके लिए घर पर ही पिज्जा बना सकते हैं. पकवानगली में जानें कड़ाही में पिज्जा बेस बनाने का तरीका.
Servings
4
★ 3.5
Rating
24 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
एक कप मैदा, आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा, एक तिहाई छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, आधा कप दही
1 कप तेल, एक कटोरी नमक
🍳 विधि
1
मीडियम आंच में एक गहरी कड़ाही में नमक डालकर फैलाएं, जाली स्टैंड रखें और फिर ढककर नमक गरम कर लें.
2
एक बाउल या बर्तन में दही, एक छोटा चम्मच नमक, मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और तेल डालकर अच्छे से गूंद लें. ध्यान रखें कि आटा सॉफ्ट ही गूंदें. (शरारती वरुण को पंसद है पिज्जा)
3
मैदे की लोई तोड़कर सूखा मैदा लगाते हुए इसे बेल लें. इसे मोटा ही रखें फिर कांटे से हल्के-हल्के छेद कर दें ताकि बेस फूले नहीं.
4
(ऐसे बढ़ाएं घर पर बने पिज्जा का स्वाद)
5
अब एक बेकिंग टिन को तेल लगाकर चिकना कर लें और थोड़ा मैदा बुरक कर इस पर बेस रख दें.
6
कड़ाही का ढक्कन हटाकर टिन को जाली पर रखें और ढककर बेस को लगभग 10 मिनट तक पकने दें.
7
(बच्चों को पसंद आएगा पिज्जा टोस्ट)
8
तय समय के बाद आंच बंद कर दें और ठंडा होने पर बेस को पलटकर एक प्लेट में निकालकर रख लें.
9
(क्या कभी आलू पिज्जा खाया है)
10
बस घर पर ही तैयार हो गया पिज्जा बेस.
11
नोट- भुने हुए नमक को फेंके नहीं बल्कि इसे दोबारा भी इस्तेमाल में ले सकते हैं.
#pizza base#indian kitchen#indian recipe#how to make pizza base at home without yeast#how to make pizza base at home without oven#thin crust pizza#pizza dough#cheese pizza#pizza dosa#veg pizza#paneer tikka pizza#gobhi pizza