कड़ाही में बनाएं पिज्जा बेस

कड़ाही में बनाएं पिज्जा बेस

अगर आपके बच्चे अक्सर पिज्जा खाने की जिद करते हैं तो अब आप उनके लिए घर पर ही पिज्जा बना सकते हैं. पकवानगली में जानें कड़ाही में पिज्जा बेस बनाने का तरीका.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप मैदा, आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा, एक तिहाई छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, आधा कप दही
  • 1 कप तेल, एक कटोरी नमक

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
- मीडियम आंच में एक गहरी कड़ाही में नमक डालकर फैलाएं, जाली स्टैंड रखें और फिर ढककर नमक गरम कर लें.
- एक बाउल या बर्तन में दही, एक छोटा चम्मच नमक, मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और तेल डालकर अच्छे से गूंद लें. ध्यान रखें कि आटा सॉफ्ट ही गूंदें. (शरारती वरुण को पंसद है पिज्जा)
- मैदे की लोई तोड़कर सूखा मैदा लगाते हुए इसे बेल लें. इसे मोटा ही रखें फिर कांटे से हल्के-हल्के छेद कर दें ताकि बेस फूले नहीं.
(ऐसे बढ़ाएं घर पर बने पिज्जा का स्वाद)

- अब एक बेकिंग टिन को तेल लगाकर चिकना कर लें और थोड़ा मैदा बुरक कर इस पर बेस रख दें.
- कड़ाही का ढक्कन हटाकर टिन को जाली पर रखें और ढककर बेस को लगभग 10 मिनट तक पकने दें.
(बच्चों को पसंद आएगा पिज्जा टोस्ट)

- तय समय के बाद आंच बंद कर दें और ठंडा होने पर बेस को पलटकर एक प्लेट में निकालकर रख लें.
(क्या कभी आलू पिज्जा खाया है)

- बस घर पर ही तैयार हो गया पिज्जा बेस.

नोट- भुने हुए नमक को फेंके नहीं बल्कि इसे दोबारा भी इस्तेमाल में ले सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.5 (24 ratings)
3.5 avg from 24 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कड़ाही में बनाएं पिज्जा बेस एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप मैदा, आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा, एक तिहाई छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, आधा कप दही और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes