Full Version →

तरबूज का मुरब्बा

किड्स कॉर्नर वेज

अगर आप अब तक तरबूज को सिर्फ एक फल के तौर पर ही खाते आ रहे हैं तो अब बनाएं तरबूज का मुरब्बा.

Servings
2 - 4
★ 5
Rating
3 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    तरबूज का मुरब्बा बनाने के लिए सबसे पहले तरबूज के छिलके को छील लें. हरा भाग पूरी तरह से निकालकर फेंक दें और बाकी के हिस्से को मोटे टुकड़ों में काट लें.
  2. 2
    मीडियम आंच में एक पैन में पानी उबालने के लिए रखें. (वॉटरमेलन कूलर)
  3. 3
    पानी में उबाल आते ही तरबूज के टुकड़े डालकर 5 मिनट तक उबालें. तय समय के बाद इसे एक प्लेट में निकालकर आंच बंद कर दें.  (घर पर मैंगो फ्रूटी बनाने की विधि)
  4. 4
    अब एक कटोरी में तरबूज के उबले टुकड़े डालकर चीनी के साथ मिक्स कर लें और 2 घंटे के लिए अलग रख दें. (वॉटरमेलन (तरबूज) जेली)
  5. 5
    घंटे बाद जब चीनी तरबूज के साथ पूरी तरह से घुल जाएगी. अब इसे धीमी आंच में एक पैन में पकाएं.
  6. 6
    इलायची पाउडर और जायफल पाउडर मिलाकर चाशनी को गाढ़ा होने तक चलाते रहें. (वॉटरमेलन स्लशी)
  7. 7
    एक तार की चाशनी बनी है या नहीं पता करने के लिए इसे उंगली और अंगूठे से चेक करके देखें, अगर तार बनती है तो चाशनी तैयार है.
  8. 8
    जब एक तार की चाशनी बन जाए तब समझ लें कि तरबूज का मुरब्बा तैयार है.
  9. 9
    फोटो- www.dishesguru.com
#tarbuj #tarbooj #watermelon #sugar #cardamom powder #indian kitchen #indian recipe #jaiphal powder #tarbuj ka murabba recipe in hindi pakwangali #tarbuj shake #watermelon jelly #watermelon cooler #watermelon slushy
View Full Version