तरबूज का मुरब्बा

तरबूज का मुरब्बा

अगर आप अब तक तरबूज को सिर्फ एक फल के तौर पर ही खाते आ रहे हैं तो अब बनाएं तरबूज का मुरब्बा.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 किलो तरबूज के छिलके
  • 1 कप चीनी
  • 1 बड़ा चम्मच इलाइची पाउडर, चुटकीभर जायफल पाउडर, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- तरबूज का मुरब्बा बनाने के लिए सबसे पहले तरबूज के छिलके को छील लें. हरा भाग पूरी तरह से निकालकर फेंक दें और बाकी के हिस्से को मोटे टुकड़ों में काट लें.
- मीडियम आंच में एक पैन में पानी उबालने के लिए रखें. (वॉटरमेलन कूलर)
- पानी में उबाल आते ही तरबूज के टुकड़े डालकर 5 मिनट तक उबालें. तय समय के बाद इसे एक प्लेट में निकालकर आंच बंद कर दें.  (घर पर मैंगो फ्रूटी बनाने की विधि)
- अब एक कटोरी में तरबूज के उबले टुकड़े डालकर चीनी के साथ मिक्स कर लें और 2 घंटे के लिए अलग रख दें. (वॉटरमेलन (तरबूज) जेली)
- 2 घंटे बाद जब चीनी तरबूज के साथ पूरी तरह से घुल जाएगी. अब इसे धीमी आंच में एक पैन में पकाएं.
- इलायची पाउडर और जायफल पाउडर मिलाकर चाशनी को गाढ़ा होने तक चलाते रहें. (वॉटरमेलन स्लशी)
- एक तार की चाशनी बनी है या नहीं पता करने के लिए इसे उंगली और अंगूठे से चेक करके देखें, अगर तार बनती है तो चाशनी तैयार है.
- जब एक तार की चाशनी बन जाए तब समझ लें कि तरबूज का मुरब्बा तैयार है.

फोटो- www.dishesguru.com

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (3 ratings)
5 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

तरबूज का मुरब्बा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 किलो तरबूज के छिलके और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes