रायते में लहसुन का स्वाद बेहद लजीज लगता है. इस टेस्ट को खासतौर से मध्य भारत में बिरयानी और पुलाव के साथ सर्व किया जाता है. यहां जानें इस बौरानी रायते की रेसिपी -
Servings
1 - 2
★ 3.5
Rating
43 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 कप गाढ़ा दही, आधा कप दूध
10 से 12 लहसुन की कलियां छिली हुईं, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच रायता मसाला
स्वादानुसार नमक
🍳 विधि
1
सबसे पहले लहसुन की कलियों को मिक्सर जार में एक चम्मच पानी के साथ डालकर पीसें और पेस्ट तैयार कर लें.
2
इसके बाद बर्तन में दही निकालें. फिर छलनी में लहसुन का पेस्ट डालें और पेस्ट का जूस दही में छानकर मिक्स कर लें.
3
छलनी में लहसुन का बचा हुआ मिश्रण अलग कर दें.
4
अब दही और लहसुन के मिक्सचर में नमक, लाल मिर्च पाउडर और रायता मसाला डालकर मिक्स करें.
5
फिर रायते को पतला करने के लिए इसमें दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
6
तैयार है बौरानी रायता. इसे लाला मिर्च और रायता मसाला पाउडर से गार्निश करके बिरयानी या पुलाव के साथ सर्व करें.
#burhani raita#raita recipe#burhani raita recipe#burhani raita recipe in hindi#how to make burhani raita#garlic raita