Full Version →

चावल के साथ खाइए चैंसू की दाल

लॉस्ट रेसिपीज़ वेज

चैंसू उत्तराखंड में काफी पसंद की जाती थी, लेकिन धीरे-धीरे यह दाल अपनी पहचान खोती जा रही है. पकवानगली में इसे बनाने का तरीका जानकर आप इसे फिर से एक नई पहचान दे सकते हैं...

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
47 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक लोहे की या भारी तले की कड़ाही को गैस पर गर्म होने के लिए रखें.
  2. 2
    अब इसमें उड़द की दाल डालकर खुशबू आने तक भूनें.
  3. 3
    फिर गैस बंद कर दाल को ठंडा कर लें.
  4. 4
    ठंडी होने के बाद दाल को मिक्सी में दरदरा पीस लें.
  5. 5
    कड़ाही में तेल गरम करें और लहसुन को गुलाबी होने तक भूनें.
  6. 6
    इसके बाद इसमें जीरा, हींग, साबुत लाल मिर्च और काली मिर्च डालकर थोड़ी देर तक भूनें.
  7. 7
    अब दरदरी पिसी दाल को कड़ाही में डालकप 1-2 मिनट तक भूनें. इसके बाद हल्दी, धनिया, मिर्च पाउडर, नमक और पानी डाल कर उबलने दें.
  8. 8
    ढक्कन बंद कर धीमी आंच पर 20-25 मिनट तक दाल के अच्छी तरह गलने तक पकाएं.
  9. 9
    पकने के बाद गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  10. 10
    चैंसू को आप चावल के साथ खाइए और सर्व कीजिए.
#lost recipes #chainsoo #uttarakhand dish #indian recipe #indian spice #how to make chainsoo recipe in hindi
View Full Version