चावल के साथ खाइए चैंसू की दाल

चावल के साथ खाइए चैंसू की दाल

चैंसू उत्तराखंड में काफी पसंद की जाती थी, लेकिन धीरे-धीरे यह दाल अपनी पहचान खोती जा रही है. पकवानगली में इसे बनाने का तरीका जानकर आप इसे फिर से एक नई पहचान दे सकते हैं...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप काली उड़द दाल
  • 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल
  • 4-5 बारीक कटी हुई लहसुन की कलियां
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 4-5 साबुत काली मिर्च
  • 4-5 साबुत लाल मिर्च
  • 1 चुटकी हींग, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच लाल मिर्च
  • 3 कप पानी, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ धनिया, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक लोहे की या भारी तले की कड़ाही को गैस पर गर्म होने के लिए रखें.
- अब इसमें उड़द की दाल डालकर खुशबू आने तक भूनें.
- फिर गैस बंद कर दाल को ठंडा कर लें.
- ठंडी होने के बाद दाल को मिक्सी में दरदरा पीस लें.
- कड़ाही में तेल गरम करें और लहसुन को गुलाबी होने तक भूनें.
- इसके बाद इसमें जीरा, हींग, साबुत लाल मिर्च और काली मिर्च डालकर थोड़ी देर तक भूनें.
- अब दरदरी पिसी दाल को कड़ाही में डालकप 1-2 मिनट तक भूनें. इसके बाद हल्दी, धनिया, मिर्च पाउडर, नमक और पानी डाल कर उबलने दें.
- ढक्कन बंद कर धीमी आंच पर 20-25 मिनट तक दाल के अच्छी तरह गलने तक पकाएं.
- पकने के बाद गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- चैंसू को आप चावल के साथ खाइए और सर्व कीजिए.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (47 ratings)
4.3 avg from 47 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चावल के साथ खाइए चैंसू की दाल एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप काली उड़द दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes