जैसलमेरी काले चने की सब्जी

जैसलमेरी काले चने की सब्जी

राजस्थानी गट्टे की सब्जी और दाल बाटी चूरमा का स्वाद तो आप ले ही चुके हैं. अब जरा चखिए जैसलमेरी काले चने की दही वाली सब्जी का जायका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप काले चने (रात भर भिगोकर उबाल हुए), डेढ़ कप दही
  • 4 बड़े चम्मच बेसन
  • 2 बड़े चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच गरम मसाला पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच धनियी पाउडर
  • 1 चुटकी हींग
  • 2 बड़े चम्मच घी
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, नमक स्वाद अनुसार
  • 1 छोटा चम्मच जीरा

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- एक बर्तन में दही , बेसन, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च, 1 छोटा चम्मच गरम मसाला, हल्दी, धनिया पाउडर, और हींग डालकर अच्छी तरह फेंट लें.
- एक पैन में घी गरम करें और इसमें हींग, हरी मिर्च डालें और क्रश किए हुए चने इसमें डालें और अच्छी तरह मिला लें.
- अब बाकी बची हुई लाल मिर्च, गरम मसाला और नमक भी डाल दें और अच्छी तरह मिलाएं.
- 2 कप पानी दही वाले मिश्रण में मिलाएं और अच्छी तरह फेंट लें और फिर इस मिश्रण को पैन में डालकर ग्रेवी के गाढ़ा होने तक पकाएं.
- पैन में उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें और चने को अच्छी तरह से मिलाकर गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (49 ratings)
3.8 avg from 49 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

जैसलमेरी काले चने की सब्जी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप काले चने (रात भर भिगोकर उबाल हुए), डेढ़ कप दही और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes