चने के पकौड़े

चने के पकौड़े

प्याज, आलू, गोभी के पकौड़े तो खा चुके हैं पर क्या कभी सोचा है कि चने के भी पकौड़े बन सकते हैं. नहीं न. यहां जानें बनाने का तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 1 कप उबले हुए काले चने
  • 1 कप बेसन
  • 2 प्याज, स्लाइस में कटी हुई
  • 2-3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 चम्मच गरम मसाला
  • स्वादानुसार नमक, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, तलने के लिए तेल, एक छोटा चम्मच चाट मसाला

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 4 - 6
- एक बाउल में बेसन और आवश्यकतानुसार पानी व डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें.
- फिर इसमें चने , प्याज, लाल मिर्च, पाउडर, हरी मिर्च, गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- चने के पकौड़े के लिए मिश्रण तैयार हो चुका है.
- एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें मिश्रण के छोटे-छोटे पकौड़े तोड़कर सुनहरा और करारा होने तक तल लें.
- इसी तरह मिश्रण से पकौड़े तल लें.
- पकौड़ें को किचन पेपर पर रखें ताकि इनका अतिरिक्त तेल निकल जाए.
- गर्मागर्म पकौड़ों पर चाट मसाला छिड़कर चटनी के साथ खाएं और सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (28 ratings)
3.8 avg from 28 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चने के पकौड़े एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप उबले हुए काले चने और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह चाइनीज़ खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes