घर पर ऐसे बनाएं चटकारेदार चाट मसाला

घर पर ऐसे बनाएं चटकारेदार चाट मसाला

खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए, इसे चटपटा बनाने के लिए ज्यादातर चाट मसाले का उपयोग किया जाता है. यदि आप इस मसाले को घर पर बनाकर पकवानों, सलाद व रायते में डालेंगे तो यह स्वाद के साथ-साथ खाने की खुशबू को भ

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा कप साबुत धनिया, दो-तीन साबुत कश्मीरी लाल मिर्च सूखी हुई, आधा कप जीरा, आधा कप अमचूर पाउडर, दो-तीन साबुत काली मिर्च, दो बड़ा चम्मच काला नमक, आधा कप नमक

🍳 सुझाव

Time सिर्फ 20 मिनट
- सबसे पहले मीडियम आंच पर एक कड़ाही गरम करने के लिए रखें.
- कड़ाही के गरम होते ही साबुत धनिया डालकर 3 मिनट तक कड़छी से चलाते हुए भूनें और एक प्लेट में निकालकर रख लें.
- अब जीरा डालकर भूनें.
- इसके बाद भुने धनिया के बीज, जीरा , साबुत कश्मीरी लाल मिर्च, अमचूर पाउडर, साबुत काली मिर्च, काला नमक और नमक को एक साथ अच्छी तरह से पीस कर पाउडर बना लें.
-  बस तैयार है चाट मसाला. इसे एक एयर टाइट जार में रखें और आवश्यकतानुसार इस्तेमाल करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (464 ratings)
4.4 avg from 464 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

घर पर ऐसे बनाएं चटकारेदार चाट मसाला एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा कप साबुत धनिया, दो-तीन साबुत कश्मीरी लाल मिर्च सूखी हुई, आधा कप जीरा, आधा कप अमचूर पाउडर, दो-तीन साबुत काली मिर्च, दो बड़ा चम्मच काला नमक, आधा कप नमक और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes