ऐसे बनाइए हरे मटर की चटपटी चाट

ऐसे बनाइए हरे मटर की चटपटी चाट

स्नैक्स में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं बनाएं चटपटी मटर चाट. इस मौसम में तो इसका मजा और भी दोगुना हो जाएगा. देखें इसकी रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • दो कप सूखे मटर, तीन आलू, एक प्याज (बारीक कटा हुआ), एक टमाटर (बारीक कटा हुआ), दो नींबू, आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा, चुटकीभर हींग, एक बड़ा चम्मच इमली की चटनी, एक बड़ा चम्मच हरी चटनी, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच काला नमक, एक छोटा चम्मच चम्मच जीरा, नमक स्वादानुसार, दो चम्मच तेल, एक छोटा चम्मच चाट मसाला, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच अमचूर, दो-तीन पापड़ी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मटर को धोकर 5-6 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें. जब मटर अच्छी तरह से फूल जाए तो पानी निकाल लें.
- मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में मटर, आलू , थोड़ा-सा पानी, बेकिंग सोडा और हींग डालकर 4 सीटी लगाए और आंच बंद कर दें. ( दिल्ली में यहां मिलती है बेस्ट कुल्ले की चाट )
- अब मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें. तेल के गरम होते ही जीरा और टमाटर डालकर 2 मिनट तक चलाएं. (दिल्ली की फ्राइड आलू चाट )
- फिर इसमें उबले मटर और आलू डालें.  धनिया पाउडर , लाल मिर्च पाउडर, अमचूर मिलाएं.
- अब इसमें आधा कप पानी और नमक डालकर पकाएं. जब पानी लगभग सूख जाए तो आंच बंद कर दें.
- अब एक छोटे बाउल में मटर चाट निकालें. इसके ऊपर प्याज डाल दें. साथ ही सभी मसाले और नींबू का रस मिलाकर आवश्यकतानुसार इमली व हरी चटनी भी डालें. (काशी चाट भंडार की टमाटर चाट )
- इस पर पापड़ी डालकर सेव, और हरी धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (208 ratings)
3.9 avg from 208 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए हरे मटर की चटपटी चाट एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे दो कप सूखे मटर, तीन आलू, एक प्याज (बारीक कटा हुआ), एक टमाटर (बारीक कटा हुआ), दो नींबू, आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा, चुटकीभर हींग, एक बड़ा चम्मच इमली की चटनी, एक बड़ा चम्मच हरी चटनी, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच काला नमक, एक छोटा चम्मच चम्मच जीरा, नमक स्वादानुसार, दो चम्मच तेल, एक छोटा चम्मच चाट मसाला, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच अमचूर, दो-तीन पापड़ी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes