दाल हांडी
चने और उड़द की दाल का मिला-जुला लजीज जायका है दाल हांडी. यह दाल चावल और रोटी के सादा टेस्ट में मसालेदार स्वाद का तड़का लगा देती है. पेश है इसे बनाने का तरीका -
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- एक कप चना दाल, आधा कप उड़द दाल (बिना छिलके वाली), एक प्याज बारीक कटा हुआ
- 2 टमाटर बारीक कटे हुए
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, एक साबुत लाल मिर्च, आधी छोटी चम्मच हींग पिसी हुई, एक छोटा चम्मच जीरा
- स्वादानुसार नमक, घी या तेल
विधि
- फिर कूकर को गैस पर रखकर दाल उबालें. 2 सीटी आने के बाद आंच धीमी कर दें. इसके बाद एक और सीटी आने पर गैस बंद कर दें.
- अब गैस पर तड़के वाली हांडी में मध्यम आंच पर घी गर्म करें. इसमें जीरा, साबुत लाल मिर्च और हींग का तड़का लगाएं.
- फिर हांडी में प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर मध्यम आंच पर पकाएं.
- जब प्याज का रंग सुनहरा हो जाए तो इसमें टमाटर, लाल मिर्च, गरम मसाला और धनिया पाउडर डालकर पकाएं.
- जब टमाटर नर्म हो जाएं तो कूकर का ढक्कन खोलें, चना और उड़द दाल को हांडी में डालकर अच्छी तरह चलाकर मिक्स करें.
- अब एक मिनट तक दाल को मध्यम आंच पर पकाएं और गैस बंद कर दें.
- तैयार है दाल हांडी. इसे हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके चावल और रोटी के साथ परोसें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
दाल हांडी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप चना दाल, आधा कप उड़द दाल (बिना छिलके वाली), एक प्याज बारीक कटा हुआ और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
दाल हांडी बनाने के लिए सबसे पहले एक कप चना दाल, आधा कप उड़द दाल (बिना छिलके वाली), एक प्याज बारीक कटा हुआ तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
दाल हांडी बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह दाल हांडी रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
दाल हांडी बनाने के लिए एक कप चना दाल, आधा कप उड़द दाल (बिना छिलके वाली), एक प्याज बारीक कटा हुआ के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, दाल हांडी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
दाल हांडी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
दाल हांडी एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT