झारखंड में त्योहारों के दौरान धुस्का शौक से बनाई और खाई जाती थी.पर अब शायद यह वहां के लोगों को बेस्वाद लगने लगी है. इसी कारण धुस्का लोगों की थाली से लगभग गायब सी हो गई है. अगर आप चाहते हैं इसे बचाएं रखना तो घर पर बनाएं और अगर आलू की सब्जी के साथ मजे से खाएं और खिलाएं...
Servings
2 - 4
★ 3.8
Rating
256 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
कटोरी चावल, आधी कटोरी उड़द की दाल
1 बड़ा चम्मच चने की दाल
200 ग्राम तेल
🍳 विधि
1
सबसे पहले दाल और चावल को अच्छी तरह से साफ कर धो लें और 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख लें.
2
अब दाल और चावल को पानी से निकालकर मिक्सी में अच्छी तरह पीसकर घोल बना लें.
3
अब मध्यम आंच पर एक कड़ाही में तेल गरम करें.
4
अब बड़े चम्मच की सहायता से दाल और चावल के घोल को कड़ाही में डालते जाएं और तलते जाएं.
5
इसे अच्छी तरह दोनों साइड तल लें. (एक बार में केवल एक ही तलें.)
6
आपका धुस्का तैयार है.
7
गर्मागर्म धुस्का को आलू की सब्जी या कोई रसदार सब्जी के साथ खाएं और सर्व करें.
#JHARKHANDI DISH#LOST RECIPE#INDIAN RECIPE#INDIAN SPICE#DHUSKA FESTIVAL DISH#HOW TO MAKE DHUSKA RECIPE IN HINDI#DHUSKA WITH ALOO KI SABZI#how to make dhuska recipe in hindi#indian recipes#indian kitchen#lost recipes#lost recipes of indian