Full Version →

कारजी एग-दाल तड़का

लॉस्ट रेसिपीज़ नॉन-वेज,लंच,डिनर

अरुणाचल प्रदेश की एक खास डिश है जिसे बहुत अलग तरीके से बनाया जाता है. यह भारत की लॉस्ट होती रेसिपीज में से एक है. आइए, आज लंच या डिनर में बनाते हैं दाल और एग का अरुणांचली स्वाद कारजी एग-दाल तड़का...

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
24 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    कारजी बनाने के लिए
  2. 2
    सबसे पहले 10 मिनट के लिए लाल मिर्च को पानी में भिगोकर रख दें. अब चीज, भिगी हुई मिर्च, लहसुन और चीज को मिक्सी में डालकर इसका पेस्ट बना लें.
  3. 3
    अब एक पैन में तेल गरम करें और इस पेस्ट को उसमें डालकर अच्छी तरह फ्राई करें.
  4. 4
    पहले से बने हुए चावल को इसी पेस्ट में डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
  5. 5
    आपकी कारजी तैयार है. अब बनाते हैं एग-दाल तड़का.
  6. 6
    एग-दाल तड़का बनाने के लिए
  7. 7
    कूकर में मूंग दाल, मसूर दाल, हल्दी पाउडर और नमक डालकर 2 सीटी आने तक पका लें.
  8. 8
    अब एक पैन में तेल गरम करें और उसमें पंच फोरन मसाला डालकर दो मिनट के लिए फ्राई करें और उसके बाद उसमें कटी हरी मिर्च और प्याज डालकर 2 से 3 मिनट तक पकाएं.
  9. 9
    अब उबले हुए अंडों को उसमें डालें और अच्छी तरह मिलाने के बाद उसमें 1/2 कप पानी डालकर ढक दें और धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएं.
  10. 10
    मिनट बाद उसमें पकाई हुई दाल डालकर मिक्स करें. अगर जरूरत लगे तो पानी मिलकर 2 मिनट के लिए और पकाएं.
  11. 11
    एग-दाल तड़का तैयार है. इसे पहले से तैयार कारजी के साथ गरमागर्म सर्व करें.
#Karzi and Egg Tadka Dal recipe #Karzi and Egg Tadka Dal recipe in Hindi #How to make Karzi and Egg Tadka Dal recipe at home #lost recipes #State recipes
View Full Version