कारजी एग-दाल तड़का
अरुणाचल प्रदेश की एक खास डिश है जिसे बहुत अलग तरीके से बनाया जाता है. यह भारत की लॉस्ट होती रेसिपीज में से एक है. आइए, आज लंच या डिनर में बनाते हैं दाल और एग का अरुणांचली स्वाद कारजी एग-दाल तड़का...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- कारजी बनाने के लिए
- 2 कप चावल पके हुए
- 2-3 लाल मिर्च
- 2 चम्मच चीज
- 2-3 लहसुन की कलियां
- 2 चम्मच हरा प्याज
- 1 चम्मच घी या तेल, एग दाल तड़का
- 1/2 कप मूंग दाल, छिली हुई
- 1/2 कप मसूर दाल, छिली हुई
- 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
- 2 प्याज, बारीक कटे हुए
- 1 टमाटर, बारीक कटा हुआ
- 3 अंडे, उबले हुए
- 1 चम्मच पंच फोरन मसाला
- 2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
- 2 चम्मच तेल
- 2 कप पानी, नमक स्वादानुसार
विधि
- सबसे पहले 10 मिनट के लिए लाल मिर्च को पानी में भिगोकर रख दें. अब चीज, भिगी हुई मिर्च, लहसुन और चीज को मिक्सी में डालकर इसका पेस्ट बना लें.
- अब एक पैन में तेल गरम करें और इस पेस्ट को उसमें डालकर अच्छी तरह फ्राई करें.
- पहले से बने हुए चावल को इसी पेस्ट में डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- आपकी कारजी तैयार है. अब बनाते हैं एग-दाल तड़का.
एग-दाल तड़का बनाने के लिए
- कूकर में मूंग दाल, मसूर दाल, हल्दी पाउडर और नमक डालकर 2 सीटी आने तक पका लें.
- अब एक पैन में तेल गरम करें और उसमें पंच फोरन मसाला डालकर दो मिनट के लिए फ्राई करें और उसके बाद उसमें कटी हरी मिर्च और प्याज डालकर 2 से 3 मिनट तक पकाएं.
- अब उबले हुए अंडों को उसमें डालें और अच्छी तरह मिलाने के बाद उसमें 1/2 कप पानी डालकर ढक दें और धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएं.
- 10 मिनट बाद उसमें पकाई हुई दाल डालकर मिक्स करें. अगर जरूरत लगे तो पानी मिलकर 2 मिनट के लिए और पकाएं.
- एग-दाल तड़का तैयार है. इसे पहले से तैयार कारजी के साथ गरमागर्म सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
कारजी एग-दाल तड़का एक लोकप्रिय नॉन-वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे कारजी बनाने के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
कारजी एग-दाल तड़का बनाने के लिए सबसे पहले कारजी बनाने के लिए तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
कारजी एग-दाल तड़का बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह कारजी एग-दाल तड़का रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
कारजी एग-दाल तड़का बनाने के लिए कारजी बनाने के लिए के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, कारजी एग-दाल तड़का को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
कारजी एग-दाल तड़का का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
कारजी एग-दाल तड़का एक लोकप्रिय इंडियन नॉन-वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT