Full Version →

महेरी

लॉस्ट रेसिपीज़ वेज

मध्य भारत में सबसे प्रचलित महेरी बहुत हल्के और लजीज खाने में से एक है, लेकिन अब ये धीरे-धीरे लोगों की थाली से गायब हो रही है. इस गुम होती डिश को अपनी रसोई से फिर दे सकते हैं पहचान...

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
35 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    चावल को अच्छी तरह धो लें और भिगोकर रख लें.
  2. 2
    अब एक प्रेशर कूकर में घी डालकर गर्म होने के लिए मध्यम आंच पर रखें. जैसे ही यह गर्म हो जाए तो इसमें हींग, जीरा और मेथी तड़का लें फिर इसमें हल्दी और नमक डालकर चावल का दोगुना पानी डाल दें.
  3. 3
    इस मिश्रण में उबाल आने तक पकाएं.
  4. 4
    फिर इसमें छाछ डाल दें, मध्यम आंच पर छाछ को चलाते रहें.
  5. 5
    अब इसमें भीगे हुए चावल और दलिया डाल दें और अच्छी तरह से मिलाएं.
  6. 6
    कूकर का ढक्कन लगाकर 2 सीटी आने तक पकाएं. (अगर दलिया की महेरी बना रहे हैं तो 4 सीटी लगाएं और अगर बाजरे की बना रहे हैं तो 6 सीटी लगाएं.)
  7. 7
    कूकर खोल कर महेरी को अच्छी तरह से चला लें.
  8. 8
    गर्मागर्म महेरी को आचार और पापड़ के साथ सर्व करें.
#maheri #butter milk rice #easy to cook #easy to digest #indian food #indian kitchen #indian recipes #lost recipes #how to cook maheri #how to make maheri recipe in hindi #the taste of madhya pradesh #arisha peetha #paneer 65 #doi maach
View Full Version