महेरी
मध्य भारत में सबसे प्रचलित महेरी बहुत हल्के और लजीज खाने में से एक है, लेकिन अब ये धीरे-धीरे लोगों की थाली से गायब हो रही है. इस गुम होती डिश को अपनी रसोई से फिर दे सकते हैं पहचान...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 1 लीटर मट्ठा/ छाछ, एक कप चावल, एक दलिया या कूटा हुआ बाजरा
- 1 चुटकी हींग
- 1 छोटा चम्मच जीरा, , एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी, नमक स्वाद अनुसार, आधा चम्मच मेथी दाना
- 1 बड़ा चम्मच घी
विधि
- अब एक प्रेशर कूकर में घी डालकर गर्म होने के लिए मध्यम आंच पर रखें. जैसे ही यह गर्म हो जाए तो इसमें हींग, जीरा और मेथी तड़का लें फिर इसमें हल्दी और नमक डालकर चावल का दोगुना पानी डाल दें.
- इस मिश्रण में उबाल आने तक पकाएं.
- फिर इसमें छाछ डाल दें, मध्यम आंच पर छाछ को चलाते रहें.
- अब इसमें भीगे हुए चावल और दलिया डाल दें और अच्छी तरह से मिलाएं.
- कूकर का ढक्कन लगाकर 2 सीटी आने तक पकाएं. (अगर दलिया की महेरी बना रहे हैं तो 4 सीटी लगाएं और अगर बाजरे की बना रहे हैं तो 6 सीटी लगाएं.)
- कूकर खोल कर महेरी को अच्छी तरह से चला लें.
- गर्मागर्म महेरी को आचार और पापड़ के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
महेरी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 लीटर मट्ठा/ छाछ, एक कप चावल, एक दलिया या कूटा हुआ बाजरा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
महेरी बनाने के लिए सबसे पहले 1 लीटर मट्ठा/ छाछ, एक कप चावल, एक दलिया या कूटा हुआ बाजरा तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
महेरी बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह महेरी रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
महेरी बनाने के लिए 1 लीटर मट्ठा/ छाछ, एक कप चावल, एक दलिया या कूटा हुआ बाजरा के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, महेरी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
महेरी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
महेरी एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT