Full Version →

2 मिनट में बनाएं गाजर-शिमला मिर्च का ये चटपटा अचार

माइक्रोवेव वेज

अचार तो हर घर की रसोई की शान है. मौसम के बदलने पर घर की रसोई में भी अलग-अलग तरह के अचार आ जाते हैं. चूंकी अब सर्दियों का मौसम है तो हम आपके लिए लाए हैं गाजर-शिमला मिर्च का चटपटा अचार, जो 2 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है.

Servings
8 - 10
★ 3
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 8 - 10

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले गाजर और शिमला मिर्च को मनचाहे आकार में काट लें.
  2. 2
    अब राई, मेथी के बीज, कलौंजी, हींग, लाल मिर्च पाउडर और नमक को ग्राइंडर जार में डालकर इसका पाउडर बना लें.
  3. 3
    एक कटोरे में गाजर, शिमला मिर्च और पिसा हुआ मसाला डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
  4. 4
    अब माइक्रोवेव सेफ कटोरे में तेल डालकर 2 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रख दें.
  5. 5
    गर्म तेल को गाजर और शिमला मिर्च में डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें.
  6. 6
    कटोरे का ढक्कन बंद कर इसे 30 सैकेंड्स के लिए माइक्रोवेव में रख दें.- तैयार है गाजर-शिमला मिर्च का अचार. इसे एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख दें. 
#capsicum pickle #pickle recipe #carrot pickle recipe #carrot pickle #carrot pickle cook recipe #carrot-capsicum pickle in hindi #how to make carrot-capsicum pickle #instant pickle #easy carrot-capsicum pickle #how to make carrot capisicum pickle in hindi
View Full Version