अगर आपको मार्केट से मिलने वाले ब्रेड पर भरोसा नहीं है, चाहते हैं कि खुद ही घर ताजी ब्रेड तैयार कर लें तो यह है होममेड ब्रेड बनाने की विधि.
Servings
4
★ 3.6
Rating
26 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
2 1/2 कप गुनगुना पानी
1 बड़ा चम्मच, ड्राई यीस्ट
1 बड़ा चम्मच चीनी
6 1/2 कप मैदा
2 छोटा चम्मच नमक
1/4 कप मक्खन
चिकनाई के लिए तेल
🍳 विधि
1
एक बाउल में आधे कप पानी में यीस्ट और चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं और फिर इसे 5 मिनट के लिए छोड़ दें.
2
तय समय बाद इसे चम्मच से चला लें. आप देखेंगे कि यीस्ट अच्छे से घुल गया है. (घर पर ऐसे बनाएं यीस्ट (खमीर))
3
इसके बाद इसमें पानी, नमक, मक्खन और मैदा डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें.
4
फिर इसमें बाकी बचा मैदा डालकर अच्छी तरह गूंदें. इसे 8-10 मिनट तक लगातार गूंदेंगे तो रिजल्ट अच्छा मिलेगा. आटे की बड़ी लोई बना लें. (बिना अोवन के बनाएं चीज गार्लिक ब्रेड
5
)
6
अब बाउल में आधा चम्मच तेल डालकर चिकना कर लें. फिर इसमें मैदे की लोई रखकर पॉलिथिन या फिर कपड़े से ढककर 1 से डेढ़ घंटे के लिए रख दें.
7
तय समय बाद आप पाएंगे कि मैदे का साइज डबल हो गया है. (तवे पर बनाएं ब्रेड पिज्जा
8
)
9
अब इस मैदे को बाउल से निकालकर अच्छी तरह से दोबारा गूंदें ताकि यह मुलायम हो जाए.
10
तैयार आटे को 2 हिस्सों में बांट लें.
11
ब्रेड पैन लेकर इसमें मक्खन लगाकर चिकना कर लें. फिर दोनों में मैदे की लोइयों को डालकर अच्छे से सेट कर दें.
12
दोनों को पॉलिथिन से ढककर 1 घंटे के लिए रख दें. (ध्यान रखें फ्रिज में नहीं रखना है.) (जानें वाइट और ब्राउन ब्रेड का फर्क
13
)
14
ओवन को 190 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लें. इसके बाद दोनों ब्रेड पैन को ओवन में रखकर 30-35 मिनट तक बेक कर लें.
15
तय समय के बाद ब्रेड पर टूथपिक से गड़ाकर देख लें. अगर यह आसानी से घुस जाता है और निकालते वक्त इसमें कच्चा मैदा नहीं चिपकता है तो इसका मतलब है कि ब्रेड अच्छी तरह से बेक हो गया है.
16
(तवे पर बनाएं चीज गार्लिक ब्रेड
17
)
18
ब्रेड को पैन से निकाल किसी प्लेट पर रख लें. इस पर मक्खन लगा दें. इससे ब्रेड मुलायम हो जाएगी.
19
ठंडी होने के बाद मनचाहे शेप में ब्रेड काट लें. (गार्लिक ब्रेड)
#how to make homemade bread recipe in hindi pakwangali#tips to make homemade in hinid#tips to make pav bread recipe hindi pakwangali#bread roll recipe in hindi#masala pav recepe in hindi#5 minutes sweet bread recipe in hindi#ghar me banaye bread#asa