Full Version →

ऑरेंज केक की रेसिपी

माइक्रोवेव पार्टी

क्रिसमस का त्योहार केक के बिना अधूरा होता है. सर्दियों का मौसम और क्रिसमस के कॉम्बिनेशन पर यह ऑरेंज केक तो बनता है. इस केक को गेहूं के आटे और ऑरेंज जूस से बनाया गया है. यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है.

Servings
8 - 10

आवश्यक सामग्री

For 8 - 10

🍳 विधि

  1. 1
    Orange Cake बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन लें.
  2. 2
    इसमें छलनी से आटा, कस्टर्ड पाउडर, नमक, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा छान लें और अलग रख दें.
  3. 3
    अब एक दूसरे बर्तन में चीनी और ऑलिव ऑयल डालकर मिक्स कर लें. (चाहें तो चीनी की जगह गुड़ भी ले सकते हैं).
  4. 4
    अब चीनी वाले मिश्रण में ऑरेंज जूस डालकर चीनी घुलने तक मिक्स कर लें.
  5. 5
    इसमें आटे वाले मिश्रण और ऑरेंज जेस्ट को डालकर मिला लें. (ऑरेंज जेस्ट बनाने के लिए संतरे के छिलकों को चाकू की मदद से उतार लें, इसका सफेद भाग चाकू से हटाकर अलग कर लें और ऑरेंज भाग को चाकू से बारीक काट लें. या ऑरेंज को कद्दूकस करके इसका जेस्ट निकाल लें). 
  6. 6
    केक के बैटर को अच्छी तरह से फेंट लें.
  7. 7
    अब माइक्रोवेव को 180 degree C पर 30-35 मिनट प्रीहीट कर लें.
  8. 8
    केक ट्रे को बटर से चिकना कर लें.
  9. 9
    बेटर को इसमें डालकर सेट कर लें.
  10. 10
    ट्रे को माइक्रोवेव में बेक होने के लिए रख दें.
  11. 11
    तय समय बाद माइक्रोवेव बंद कर दें और देखें की केक तैयार है.
  12. 12
    इसे पीस में काटकर सर्व करें.
  13. 13
    आप चाहे तो केक को फ्रिज में स्टोर करके भी रख सकते हैं.
#orange cake #orange cake recipe #cake #orange #how to make orange cake #easy orange cake #orange sponge cake #moist orange cake #easy cake #cake recipe #orange zest cake #whole orange cake #super easy orange cake #easy orange cake recipe
View Full Version