Full Version →

माइक्रोवेव में इस तरीके से बनाएं बढ़िया वॉलनट केक

माइक्रोवेव नॉन-वेज

बच्‍चों को केक बहुत पसंद होता है और अभी तो गर्मियों की छुटि्टयां भी चल रही हैं तो क्‍यों न वॉलनेट केक बनाकर उन्‍हें दें सरप्राइज. यहां जानें, इसकी आसान सी रेसिपी जिसे हम बनाएंगे माइक्रोवेव में...

Servings
2 - 4
★ 3.9
Rating
18 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    एक बाउल में बटर और शुगर लेकर तब तक फेंटे, जब तक कि वह मुलायम ना हो जाए.
  2. 2
    अब उसमें धीरे-धीरे अंडा और मैदा मिलाकर स्‍मूथ होने तक फेंटे.
  3. 3
    उसके बाद इंस्‍टेंट कॉफी पाउडर डालकर अच्‍छी तरह फेंटे फिर छोटे टुकड़े किए वॉलनट को उसमें डालकर मिलाएं.
  4. 4
    इस पेस्‍ट को अच्‍छी तरह से फेंटने के बाद किसी माइक्रोवेव प्रूफ डिश में डालकर 2 मिनट तक तेज पॉवर में माइक्रोवेव में रखें.
  5. 5
    उसके बाद पॉवर को मध्‍यम कर 2 मिनट तक और पकाएं.
  6. 6
    मिनट के बाद केक को चेक करके देख लें कि पका है या नहीं. अगर केक नहीं पका तो उसे 1 मिनट तक और पकाएं.
  7. 7
    जब केक तैयार हो जाए तब इसे बाहर निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें.
  8. 8
    अब बटरक्रीम बनाने के लिए दूध में कॉफी मिलाकर अच्‍छी तरह फेंटे और फिर उसमें
  9. 9
    बटर और आइसिंग शुगर मिलाकर, मुलायम होने तक फेंटे.
  10. 10
    तैयार क्रीम को बेक्‍ड केक पर अच्‍छी तरह से फैला दें और ऊपर से बचे हुए अखरोट डालकर सजा दें.
  11. 11
    वॉलनट केक तैयार है. मनचाहे टुकड़ों में काटकर सर्व करें.
#coffee and walnut cake #coffee and walnut cake recipe #coffee and walnut cake in Hindi #How to make coffee and walnut cake at home #Homemade coffee and walnut cake
View Full Version