माइक्रोवेव में इस तरीके से बनाएं बढ़िया वॉलनट केक

माइक्रोवेव में इस तरीके से बनाएं बढ़िया वॉलनट केक

बच्‍चों को केक बहुत पसंद होता है और अभी तो गर्मियों की छुटि्टयां भी चल रही हैं तो क्‍यों न वॉलनेट केक बनाकर उन्‍हें दें सरप्राइज. यहां जानें, इसकी आसान सी रेसिपी जिसे हम बनाएंगे माइक्रोवेव में...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 100 ग्राम साफ्ट बटर
  • 100 ग्राम मैदा
  • 100 ग्राम गोल्‍डन कैस्‍टर शुगर
  • 2 चम्‍मच कॉफी पाउडर
  • 1 कप अखरोट
  • 3 अंडे, बटरक्रीम की सामग्री
  • 1 चम्‍मच इंस्‍टेंट कॉफी पाउडर
  • 2 चम्‍मच दूध
  • 50 ग्राम सॉफ्ट बटर
  • 100 ग्राम आइसिंग शुगर

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4

- एक बाउल में बटर और शुगर लेकर तब तक फेंटे, जब तक कि वह मुलायम ना हो जाए.
- अब उसमें धीरे-धीरे अंडा और मैदा मिलाकर स्‍मूथ होने तक फेंटे.
- उसके बाद इंस्‍टेंट कॉफी पाउडर डालकर अच्‍छी तरह फेंटे फिर छोटे टुकड़े किए वॉलनट को उसमें डालकर मिलाएं.
- इस पेस्‍ट को अच्‍छी तरह से फेंटने के बाद किसी माइक्रोवेव प्रूफ डिश में डालकर 2 मिनट तक तेज पॉवर में माइक्रोवेव में रखें.
- उसके बाद पॉवर को मध्‍यम कर 2 मिनट तक और पकाएं.
- 4 मिनट के बाद केक को चेक करके देख लें कि पका है या नहीं. अगर केक नहीं पका तो उसे 1 मिनट तक और पकाएं.
- जब केक तैयार हो जाए तब इसे बाहर निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें.
- अब बटरक्रीम बनाने के लिए दूध में कॉफी मिलाकर अच्‍छी तरह फेंटे और फिर उसमें बटर और आइसिंग शुगर मिलाकर, मुलायम होने तक फेंटे.
- तैयार क्रीम को बेक्‍ड केक पर अच्‍छी तरह से फैला दें और ऊपर से बचे हुए अखरोट डालकर सजा दें.
- वॉलनट केक तैयार है. मनचाहे टुकड़ों में काटकर सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (18 ratings)
3.9 avg from 18 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

माइक्रोवेव में इस तरीके से बनाएं बढ़िया वॉलनट केक एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 100 ग्राम साफ्ट बटर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes