एगलेस मावा केक
एगलेस मावा केक पारसी कुजीन का हिस्सा है. इसे बनाने के लिए सारी सामग्री आपके किचन में आसानी से मिल जाएगी. यह केक आपके बच्चों की फेवरिट लिस्ट में शामिल हो सकता है. जानें इसकी रेसिपी...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- 2 कप मैदा, एक कप मावा (खोया), एक कप दूध
- 4 बड़े चम्मच मलाई (क्रीम), एक छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
- 150 ग्राम सफेद मक्खन (बिना नमक वाला), एक कप चीनी, पिसी हुई, एक चम्मच इलायची पाउडर
विधि
- अब पैन में थोड़ मैदा छिड़ककर इसे हिलाएं ताकि इसमें मैदा पूरी तरह फैल जाए.
- ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें.
- मावा कद्दूकस में कसकर इसका चूरा बना लें.
- बर्तन में क्रीम, मक्खन और पिसी हुई चीनी डालकर अच्छी तरह फेंट कर मिलाएं. इसे तब तक फेंटें जब तक यह मिश्रण फूल न जाए.
- इसके बाद क्रीम के मिक्सचर में मावा डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- फिर मैदा छानकर इसमें डालें, साथ ही मिश्रण में बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर डालकर मिलाएं.
- अब इसमें इलायची पाउडर डालें और मिक्स कर लें. फिर मिक्सचर में दूध डालकर इसे तब तक मिलाएं जब तक दूध, क्रीम और मैदा आपस में अच्छी तरह मिल न जाए.
- इसके बाद केक के लिए तैयार किए गए इस मिक्सचर को मैदा छिड़के हुए पैन में डालें और इसे प्राहीट ओवन में रखें.
- केक को ओवन में 45 मिनट से एक घंटे तक बेक करें.
- जब केक का ऊपरी हिस्सा ब्राउन हो जाए तो ओवन बंद करके पैन को बाहर निकाल लें.
- लीजिए तैयार है एगलेस मावा केक. इसे ठंडा होने दें और फिर इसके पीस काटकर चाय या कॉफी के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
एगलेस मावा केक एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप मैदा, एक कप मावा (खोया), एक कप दूध और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह बेक्स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
एगलेस मावा केक बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप मैदा, एक कप मावा (खोया), एक कप दूध तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
एगलेस मावा केक बनाने में लगभग 1 से 1.5 घंटे तैयारी का समय और 1 से 1.5 घंटे पकाने का समय लग सकता है।
यह एगलेस मावा केक रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
एगलेस मावा केक बनाने के लिए 2 कप मैदा, एक कप मावा (खोया), एक कप दूध के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, एगलेस मावा केक को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
एगलेस मावा केक का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
एगलेस मावा केक एक लोकप्रिय बेक्स वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT