अंडा खाना किसे नहीं अच्छा लगता . इससे एक नहीं बल्कि कई सारी चीजें यानी डिशेस बनाई जाती हैं जैसे अंडा करी, ऑमलेट, ऑमलेट करी आदि. ऐसी ही एक खास स्पेशल डिश है अंडा भुर्जी.
Servings
1 - 2
★ 3.7
Rating
3 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 अंडे
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 छोटा चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 बड़ा चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ), नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
2
तेल के गरम होते ही इसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनें.
3
प्याज के हल्का सुनहरा होते ही टमाटर डाल दें.
4
टमाटर के सॉफ्ट होते ही हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा हरा धनिया डालकर चलाएं.
5
मिनट बाद ही पैन में ही दोनों अंडे फोड़ दें और कड़छी को तेज चलाते हुए इसे भुर्जी जैसा बना लें.
6
नमक मिलाएं और लगभग 3-4 मिनट तक फ्राई कर आंच बंद कर दें.
7
तैयार है अंडा भुर्जी. बाकी के हरे धनिये से गार्निश कर सर्व करें.