मिनटों में इस तरीके से बनाइए अंडा भुर्जी
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

मिनटों में इस तरीके से बनाइए अंडा भुर्जी

अंडा खाना किसे नहीं अच्छा लगता . इससे एक नहीं बल्कि कई सारी चीजें यानी डिशेस बनाई जाती हैं जैसे अंडा करी, ऑमलेट, ऑमलेट करी आदि. ऐसी ही एक खास स्पेशल डिश है अंडा भुर्जी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 अंडे
  • 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
  • 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ), नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.

- तेल के गरम होते ही इसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनें.

- प्याज के हल्का सुनहरा होते ही टमाटर डाल दें.

- टमाटर के सॉफ्ट होते ही हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा हरा धनिया डालकर चलाएं.

- 1 मिनट बाद ही पैन में ही दोनों अंडे फोड़ दें और कड़छी को तेज चलाते हुए इसे भुर्जी जैसा बना लें.

- नमक मिलाएं और लगभग 3-4 मिनट तक फ्राई कर आंच बंद कर दें.

- तैयार है अंडा भुर्जी. बाकी के हरे धनिये से गार्निश कर सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (3 ratings)
3.7 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मिनटों में इस तरीके से बनाइए अंडा भुर्जी एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 2 अंडे और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes