Full Version →

बंगाली स्टाइल में बनाइए मटन करी, उंगलियां चाटने पर हो जाएंगे मजबूर

नॉन वेज नॉन-वेज

बंगाली खान-पान की बात ही अलग है. चाहे नॉन वेज हो या वेज इसका स्वाद किसी का भी दिल जीत सकता है. बंगाली स्टाइल में एक ही चीज को कई अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है और ऐसी ही एक डिश है यह मटन करी.

Servings
2 - 4
★ 2.8
Rating
5 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बाउल में मटन को अच्छे से धो लें.
  2. 2
    अब इसमें सभी सूखे मसाले, प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर मटन को अच्छे से मैरिनेट कर लें.
  3. 3
    मैरिनेट किए हुए मटन को लगभग 30-40 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  4. 4
    तेज आंच पर एक प्रेशर कूकर में तेल गरम करने के लिए रखें.  
  5. 5
    तेल के गरम होते ही कूकर में मटन डालकर इसे 10-15 मिनट तक तेज आंच पर ही कड़छी से चलाते हुए भूनें.
  6. 6
    तय समय के बाद इसमें टोमैटो प्यूरी डालकर दोबारा 10-15 मिनट तक भूनें.
  7. 7
    अब इसमें आलू, 2 कप गरम पानी और नमक डालकर अच्छे से चला लें.
  8. 8
    कूकर का ढक्कन लगाकर 6-7 सीटी में मटन पकाएं और आंच बंद कर दें.
  9. 9
    स्टीम के पूरी तरह से निकल जाने के बाद कूकर खोलकर मटन चेक कर लें.
  10. 10
    अगर यह अच्छे से नहीं पका है तो एक- दो सीटी और लगा लें.
  11. 11
    तैयार है बंगाली स्टाइल में मटन करी. गर्मागर्म चावल के साथ सर्व करें.
#Poila Boisakh #Bengali dishes #Poila Boisakh food #Poila Boisakh dishes #Bengali New Year #Kosha Mangsho #Kosha Mangsho Ingredients #how to cook Kosha Mangsho #Kosha Mangsho prepration #Bengali Kosha Mangsho #Bengali Mutton #bengali style mutton curry poi
View Full Version