बंगाली स्टाइल में बनाइए मटन करी, उंगलियां चाटने पर हो जाएंगे मजबूर
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

बंगाली स्टाइल में बनाइए मटन करी, उंगलियां चाटने पर हो जाएंगे मजबूर

बंगाली खान-पान की बात ही अलग है. चाहे नॉन वेज हो या वेज इसका स्वाद किसी का भी दिल जीत सकता है. बंगाली स्टाइल में एक ही चीज को कई अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है और ऐसी ही एक डिश है यह मटन करी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 500 ग्राम मटन (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ), दो बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 2 प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 2 आलू (4 टुकड़ों में कटा हुआ), एक छोटा चम्मच हल्दी, एक छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, एक बड़ा चम्मच गरम मसाला, एक छोटा चम्मच चीनी, नमक स्वादानुसार, एक छोटा चम्मच टोमैटो प्यूरी, सरसों का तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक बाउल में मटन को अच्छे से धो लें.
- अब इसमें सभी सूखे मसाले, प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर मटन को अच्छे से मैरिनेट कर लें.
- मैरिनेट किए हुए मटन को लगभग 30-40 मिनट के लिए ढककर रख दें.
- तेज आंच पर एक प्रेशर कूकर में तेल गरम करने के लिए रखें.  
- तेल के गरम होते ही कूकर में मटन डालकर इसे 10-15 मिनट तक तेज आंच पर ही कड़छी से चलाते हुए भूनें.

- तय समय के बाद इसमें टोमैटो प्यूरी डालकर दोबारा 10-15 मिनट तक भूनें.
- अब इसमें आलू, 2 कप गरम पानी और नमक डालकर अच्छे से चला लें.
- कूकर का ढक्कन लगाकर 6-7 सीटी में मटन पकाएं और आंच बंद कर दें.
- स्टीम के पूरी तरह से निकल जाने के बाद कूकर खोलकर मटन चेक कर लें.
- अगर यह अच्छे से नहीं पका है तो एक- दो सीटी और लगा लें.
- तैयार है बंगाली स्टाइल में मटन करी. गर्मागर्म चावल के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
2.8 (5 ratings)
2.8 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बंगाली स्टाइल में बनाइए मटन करी, उंगलियां चाटने पर हो जाएंगे मजबूर एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम मटन (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ), दो बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes