Full Version →

उबले अंडे की भुर्जी

नॉन वेज नॉन-वेज

अब तक आपने कच्चे अंडे की भुर्जी का स्वाद तो कई बार लिया होगा. इस बार इसमें थोड़ा सा ट्विस्ट लाएं और बनाएं उबले अंडे की भुर्जी. पेश है इसकी झटपट रेसिपी...

Servings
2 - 4
★ 3.9
Rating
249 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    अंडे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
  2. 2
    गैस पर पैन में तेल गर्म कर लें. इसमें करी पत्ते डालकर 5 सैकेंड फ्राई करें.
  3. 3
    अब पैन में प्याज डालकर सुनहरे होने तक मध्यम आंच पर फ्राई कर लें.
  4. 4
    इसके बाद हरी मिर्च और टमाटर डालकर एक मिनट तक पकाएं.
  5. 5
    अब टमाटर में हल्दी, गरम मसाला, धनिया पाउडर और नमक डालकर 2 मिनट पकाएं.
  6. 6
    फिर पैन में कटे हुए अंडे डालकर चलाएं और मिक्स करें.
  7. 7
    इसे एक मिनट मध्यम आंच पर भूनें और गैस बंद कर दें.
  8. 8
    तैयार है उबले अंडे की भुर्जी. इसे हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें.
#boiled egg bhurji #egg bhurji recipe #boiled egg bhurji recipe in hindi #how to make boiled egg bhurji #easy recipe of boiled egg bhurji #non veg recipe
View Full Version