Full Version →

बटर चिकन बिरयानी

नॉन वेज नॉन-वेज

बिरयानी खाना किसे नहीं पसंद होता. इसे बनाने के कई अलग तरीके हैं और वहीं अगर इसे सही तरीके से नहीं बनाया जाए तो इसका स्वाद बिल्कुल बेकार लगता है. पकवानगली बता रहा है परफेक्ट बटर चिकन बिरयानी बनाने की विधि...

Servings
4 - 6
★ 4.5
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बर्तन में चिकन बनाने की सभी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स कर लें.
  2. 2
    मीडियम आंच में एक हांडी में घी गर्म करने के लिए रखें. (इस तरह बनाएं बिरयानी और पुलाव मसाला)
  3. 3
    घी के गर्म होते ही लौंग, दालचीनी, चिकन का तैयार मिश्रण डालकर कड़छी से अच्छे से चलाएं और ढककर 5 से 10 मिनट तक पकाने के बाद आंच बंद कर दें. (बिरयानी, पुलाव और फ्राइड राइस में ये है अंतर)
  4. 4
    अब एक दूसरी मीडियम आंच में एक हांडी में घी गर्म करने के लिए रखें.
  5. 5
    घी के गर्म होते ही आलू के पीस समान तौर पर रख दें. (अवधी दमगोश्त कच्ची बिरयानी का खुल गया राज!)
  6. 6
    आलू के ऊपर चावल फैलाएं और ऊपर से फ्राइड प्याज भी डाल दें.
  7. 7
    अब चावल के ऊपर 1 बड़ा चम्मच धनियापत्ती, अधपका चिकन, क्रीम और दोबारा चावल डालें. (ये है बिरयानी के लिए चावल पकाने का सही तरीका)
  8. 8
    अंत में केसर वाला दूध, बची हुई धनियापत्ती और फ्राइड प्याज डालें. (लखनवी मटन बिरयानी)
  9. 9
    इसके बाद एक एक छोटी कटोरी में फॉयल पेपर लगाएं और इसमें चारकोल, घी और लौंग डालकर चावल के बीचों बीच रख दें.
  10. 10
    अब हांडी को ढककर चावल को 20-25 मिनट तक पकाएं. (भारत की शेरनी पीवी सिंधू को पंसद है हैदराबादी चिकन बिरयानी)
  11. 11
    गर्मागर्म बटर चिकन बिरयानी तैयार है. हरे धनिये की चटनी और रायते के साथ सर्व करें.
  12. 12
    फोटो: www.rantarak.com
#boneless chicken #basmati rice #fries onions #fresh cream #fresh mint and coriander leaves #indian kitchen #indian recipe #ginger garlic paste #butter chicken biryani recipe in hindi pakwangali #tomato puree #cashew paste #non-vegetarian dish #chicken kor
View Full Version