शिमला मिर्च-चिकन पुलाव
चिकन और शिमला मिर्च का बेस्ट टेस्ट है शिमला मिर्च-चिकन पुलाव. यह बहुत आसानी से बनाया जा सकता है. बस पढ़ें यह रेसिपी और बनाएं लजीज पुलाव -
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 3 कप बासमती चावल
- 500 ग्राम (आधा किलो) चिकन
- 2 शिमला मिर्च बारीक कटी हुई, एक प्याज लम्बाई में कटा हुए, एक बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 4 लौंग
- 4 छोटी इलायची, दालचीनी का एक टुकड़ा, एक तेज पत्ता
- स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच जीरा
- स्वादानुसार नमक, घी
🍳 विधि
-
1
चावल को साफ करके धो लें. फिर इसे 5 से 10 मिनट के लिए पानी में भिगोएं.
-
2
चिकन को भी पानी से धोकर साफ कर लें.
-
3
गैस पर कड़ाही में घी गर्म कर लें. फिर इसमें जीरा, लौंग, तेज पत्ता, दालचीनी और इलायची का तड़ाका लगाएं.
-
4
इसके बाद कड़ाही में प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें. अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर मध्यम आंच पर 2 मिनट तक पकाएं.
-
5
फिर चिकन, शिमला मिर्च और लाल मिर्च डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
-
6
अब कड़ाही में 5 कप पानी डालें. फिर इसमें चावल और नमक डालकर कड़ाही को ढक दें. चावल को मध्यम आंच पर पकाएं.
-
7
जब चावल पक जाएं तो गैस बंद कर दें. अब पुदीना और धनिया पत्तियों से शिमला मिर्च-चिकन पुलाव को गार्निश करके सर्व करें.
#capsicum chicken pulao
#capsicum chicken pulao recipe
#chicken
#pulao
#chicken recipe
#pulao recipe
#non veg recipe
#capsicum chicken pulao recipe in hindi