Full Version →

ऐसे बनाएं ढाबा स्टाइल चिकन करी

नॉन वेज नॉन-वेज

नॉन वेज में चिकन करी ज्यादातर लोगों की फेवरिट होती है. इसका स्वाद और इसे बनाने का आसान तरीका इसे सभी की पसंदीदा लिस्ट में शामिल करता है.

Servings
2 - 4
★ 3.9
Rating
708 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    चिकन के टुकड़ों को धोकर साफ कर लें.
  2. 2
    अब गैस पर भारी तले के बर्तन में तेल गर्म करें. इसमें प्याज डालकर मध्यम आंच पर सुनहरे होने तक फ्राई करें.
  3. 3
    प्याज फ्राई हो जाए तो इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
  4. 4
    इसके बाद बर्तन में चिकन के टुकड़े डालकर मिक्स करें. इसे तेज आंच पर 5 मिनट तक पकाएं.
  5. 5
    अब चिकन में लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, कसूरी मेथी और नमक डालकर मिलाएं.
  6. 6
    बर्तन को ढक्कन से ढककर चिकन को 10 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
  7. 7
    फिर बर्तन से ढक्कन हटाकर चिकन में टमाटर प्यूरी डालकर मिलाएं और इसे 2 मिनट पकाएं.
  8. 8
    अब चिकन में लगभग 2 कप पानी डालकर इसे ढकें और 20 मिनट तक मध्यम आंच पर पकने दें.
  9. 9
    इसके बाद गरम मसाला पाउडर और काजू का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  10. 10
    फिर चिकन को बिना ढके 5 मिनट तक पकाएं.
  11. 11
    अब गैस बंद कर दें. तैयार है चिकन करी. इसे हरी धनिया से गार्निश करके रोटी और चावल के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#chicken curry #chicken #chicken curry recipe #chicken recipe #chicken curry recipe in hindi #how to make chicken curry #non veg recipe
View Full Version