ऐसे बनाएं ढाबा स्टाइल चिकन करी
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

ऐसे बनाएं ढाबा स्टाइल चिकन करी

नॉन वेज में चिकन करी ज्यादातर लोगों की फेवरिट होती है. इसका स्वाद और इसे बनाने का आसान तरीका इसे सभी की पसंदीदा लिस्ट में शामिल करता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक किलो चिकन
  • 2 प्याज बारीक कटे हुए, एक बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, एक बड़ा चम्मच काजू का पेस्ट, एक कप टमाटर प्यूरी, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर
  • स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, आधी चम्मच कसूरी मेथी (चाहें तो)
  • स्वादानुसार नमक, तेल

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- चिकन के टुकड़ों को धोकर साफ कर लें.
- अब गैस पर भारी तले के बर्तन में तेल गर्म करें. इसमें प्याज डालकर मध्यम आंच पर सुनहरे होने तक फ्राई करें.
- प्याज फ्राई हो जाए तो इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
- इसके बाद बर्तन में चिकन के टुकड़े डालकर मिक्स करें. इसे तेज आंच पर 5 मिनट तक पकाएं.
- अब चिकन में लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, कसूरी मेथी और नमक डालकर मिलाएं.
- बर्तन को ढक्कन से ढककर चिकन को 10 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
- फिर बर्तन से ढक्कन हटाकर चिकन में टमाटर प्यूरी डालकर मिलाएं और इसे 2 मिनट पकाएं.
- अब चिकन में लगभग 2 कप पानी डालकर इसे ढकें और 20 मिनट तक मध्यम आंच पर पकने दें.
- इसके बाद गरम मसाला पाउडर और काजू का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- फिर चिकन को बिना ढके 5 मिनट तक पकाएं.
- अब गैस बंद कर दें. तैयार है चिकन करी. इसे हरी धनिया से गार्निश करके रोटी और चावल के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (708 ratings)
3.9 avg from 708 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं ढाबा स्टाइल चिकन करी एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे एक किलो चिकन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes