Full Version →

स्वाद में लाजवाब है ये डोसा

नॉन वेज नॉन-वेज

डोसा खाना हर कोई पसंद करता है. ऐसे में अगर इसके साथ नॉन-वेज का भी स्वाद मिल जाए तो कहने ही क्या. नॉन-वेज और साउथ इंडियन स्वाद का कॉम्बो है ये चिकन डोसा.

Servings
2 - 4
★ 3.3
Rating
40 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    चिकन डोसा बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में चिकन को दही और नींबू के रस के साथ अच्छे से मैरीनेट कर लें.
  2. 2
    मैरीनेट किए हुए चिकन लगभग 1-2 घंटे के लिए अलग रख दें.
  3. 3
    तय समय के बाद मीडियम आंच में एक पैन में घी गरम करने के लिए रखें.
  4. 4
    तेल के गरम होते ही इसमें प्याज डालकर भूनें.
  5. 5
    प्याज के भुनते ही इसमें लहसुन और अदरक का पेस्ट और फिर टमाटर बनाकर डालें.
  6. 6
    टमाटर के पूरी तरह से भुनने के बाद मैरीनेट किया हुआ चिकन मिलाएं.
  7. 7
    चिकन को तब तक पकाएं जब तक कि इसका पूरा पानी सूख न जाए और यह मसालों के साथ अच्छी तरह से मिक्स न हो जाए.
  8. 8
    चिकन भुना मसाला और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं.
  9. 9
    सबसे आखिर में इमली का गूदा और नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स कर आंच बंद कर दें.
  10. 10
    तैयार है चिकन की फिलिंग.
  11. 11
    अब बनाएं डोसा:
  12. 12
    डोसा बनाने के लिए मीडियम आंच में एक तवा गरम करने के लिए रखें.
  13. 13
    तवे के गरम होते ही इसपर गोलाकार में डोसा फैलाएं.
  14. 14
    एक तरफ से अच्छे से सिक जाने पर चारों तरफ तेल डालते हुए इसे पलटकर दूसरे साइड से भी सेंक लें.
  15. 15
    अब इसे दोबारा पलटकर चिकन की फिलिंग भरकर डोसे की तरह फोल्ड कर दें.
  16. 16
    तैयार है चिकन डोसा. चटनी के साथ सर्व करें.  
#chicken dosa recipe in hindi #how to make chicken dosa #indian kitchen #indian recipe #masala dosa #chicken masala dosa
View Full Version