स्वाद में लाजवाब है ये डोसा
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

स्वाद में लाजवाब है ये डोसा

डोसा खाना हर कोई पसंद करता है. ऐसे में अगर इसके साथ नॉन-वेज का भी स्वाद मिल जाए तो कहने ही क्या. नॉन-वेज और साउथ इंडियन स्वाद का कॉम्बो है ये चिकन डोसा.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • चिकन मैरीनेट करने के लिए:
  • 500 ग्राम बोनलेस चिकन
  • 1 छोटी कटोरी दही
  • 1 टीस्पून नींबू का रस, चिकन बनाने के लिए:
  • 1 टेबलस्पून इमली का गूदा
  • 1 इंच अदरक
  • 5 कली लहसुन की
  • 1 प्याज (बारीक कटी हुई)
  • 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टेबलस्पून चिकन भुना मसाला, नमक स्वादानुसार, घी जरूरत के अनुसार, डोसा बनाने के लिए:, एक बड़ी कटोरी डोसा पेस्ट, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- चिकन डोसा बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में चिकन को दही और नींबू के रस के साथ अच्छे से मैरीनेट कर लें.
- मैरीनेट किए हुए चिकन लगभग 1-2 घंटे के लिए अलग रख दें.
- तय समय के बाद मीडियम आंच में एक पैन में घी गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही इसमें प्याज डालकर भूनें.
- प्याज के भुनते ही इसमें लहसुन और अदरक का पेस्ट और फिर टमाटर बनाकर डालें.
- टमाटर के पूरी तरह से भुनने के बाद मैरीनेट किया हुआ चिकन मिलाएं.
- चिकन को तब तक पकाएं जब तक कि इसका पूरा पानी सूख न जाए और यह मसालों के साथ अच्छी तरह से मिक्स न हो जाए.
- चिकन भुना मसाला और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं.
- सबसे आखिर में इमली का गूदा और नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स कर आंच बंद कर दें.
- तैयार है चिकन की फिलिंग.

अब बनाएं डोसा:
- डोसा बनाने के लिए मीडियम आंच में एक तवा गरम करने के लिए रखें.
- तवे के गरम होते ही इसपर गोलाकार में डोसा फैलाएं.
- एक तरफ से अच्छे से सिक जाने पर चारों तरफ तेल डालते हुए इसे पलटकर दूसरे साइड से भी सेंक लें.
- अब इसे दोबारा पलटकर चिकन की फिलिंग भरकर डोसे की तरह फोल्ड कर दें.
- तैयार है चिकन डोसा. चटनी के साथ सर्व करें.  

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.3 (40 ratings)
3.3 avg from 40 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

स्वाद में लाजवाब है ये डोसा एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे चिकन मैरीनेट करने के लिए: और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes