आपने अब तक राइस इडली, रवा इडली के बारे में तो सुना ही होगा, पर क्या कभी बनाई है चिकन कीमा इडली? साउथ इंडियन फूड्स और नॉन वेज पसंद लोगों को यह यकीनन बहुत पसंद आएगा.
Servings
2 - 4
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक कप चिकन (कद्दूकस किया हुआ), एक बड़ी कटोरी इडली का घोल, एक प्याज (बारीक कटा हुआ), एक चौथाई कप धनिया पत्ती, एक छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, एक छोटा चम्मच हल्दी, पानी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
2
तेल के गरम होते ही इसमें प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें.
3
लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला और नमक मिलाएं.
4
अब इसमें चिकन डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
5
आधे से एक कप के बराबर पानी डालकर इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर पकने दें.
6
तय समय के बाद धनिया पत्ती मिलाकर एक और बार चला लें और आंच बंद कर दें.
7
अब इडली के सांचे पर तेल लगाकर थोड़ा-थोड़ा बैटर डालें.
8
इसके ऊपर कीमा मिश्रण रखकर ऊपर से दोबारा थोड़ा बैटर डालें.
9
तेज आंच पर एक प्रेशर कूकर में दो गिलास पानी डालें.
10
फिर कूकर में इडली का सांचा रख दें और 8 से 10 मिनट तक ढक्कन बंद कर बिना सीटी के पकाएं.
11
तय समय के बाद कूकर का ढक्कन खोलकर इडली का सांचा निकाल लें.
12
अब सभी इडलियों को चाकू की मदद से निकालकर एक प्लेट में रख लें.
13
तैयार है चिकन कीमा इडली. चटनी और सांभर के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
14
वीडियो में देखिए सफेद और ब्राउन अंडे के बीच का अंतर:
#chicken keema idli non veg snacks special recipe in hindi#non veg snacks special#indian kitchen#indian recipe#south indian dish#non vegetarian dish#idli#sambhar#chutney#rava idli