Full Version →

घर में इन आसान स्टेप्स में बनाइए चिकन टिक्का मसाला

नॉन वेज नॉन-वेज

महंगे रेस्टोरेंट में तो अक्सर चिकन टिक्का मसाला का स्वाद लेते हैं. पर क्या कभी सोचा है कि इसका ऐसा ही स्वाद आप घर में लेना चाहें तो क्या करना होगा. अगर आप खाना बनाने के शौकीन हैं तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर आप भी घर में बना सकते हैं शानदार चिकन टिक्का मसाला.

Servings
2 - 4
★ 4.5
Rating
8 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले चिकन को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
  2. 2
    इसके बाद मैरीनेड वाली सारी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  3. 3
    मैरिनेड किए हुए चिकन एक घंटे के लिए रख दें.
  4. 4
    तय समय बाद चिकन पीस को या तो ओवन में रखकर रोस्ट कर लें या फिर ग्रिल कर लें.
  5. 5
    ग्रिल करने के लिए ग्रिल पैन में थोड़ा-सा तेल डालकर तेज आंच में रखें.
  6. 6
    जब तेल गरम हो जाए तो इसमें चिकन पीसेस को डालकर दोनों तरफ ब्राउन होने तक भून लें. ध्यान रखें चिकन को ज्यादा देर तक पकाना नहीं है. हां पकाते वक्त इसमें थोड़ा-सा तेल या बटर लगाने से यह सॉफ्ट रहेंगे.
  7. 7
    चिकन पीसेस को एक प्लेट में निकाल लें.
  8. 8
    ग्रेवी बनाने के लिए मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल या बटर डालकर गरम होने के लिए रखें.
  9. 9
    जब तेल गरम हो जाए तो इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 1-2 मिनट तक भूनें.
  10. 10
    फिर इसमें प्याज डालें और आंच तेज कर पकाएं.
  11. 11
    जब प्याज सुनहरे रंग की हो जाए तो इसमें इसमें कटे हुए टमाटर डाले और मीडियम आंच करके पकाएं.
  12. 12
    जब प्याज और टमाटर की ग्रेवी तेल छोड़ने लगे तो इसमें जीरा और धनिया पाउडर डाल लें.
  13. 13
    इसके बाद मसाले में नमक और चीनी डालकर कुछ मिनट तक भूनने के बाद चिकन पीस डाल दें.
  14. 14
    6 मिनट तक पकाने के बाद आंच तेज कर दें और धीरे-धीरे दूध डालें. इसे चलाते रहें ताकि दूध और मसाला अच्छी तरह मिक्स हो जाए. आप चाहें तो दूध की जगह की क्रीम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  15. 15
    5 मिनट तक मीडियम आंच में पकाने के बाद इसे उतार लें.
  16. 16
    धनियापत्ती से गार्निश करें.
  17. 17
    तैयार चिकन टिक्का मसाला को राइस और रोटी के साथ सर्व करें.
  18. 18
    Tags-
  19. 19
    चिकन मसाला रेसिपी, chicken tikka masala, चिकन टिक्का मसाला रेसिपी
  20. 20
    Photo- Getty Images
#chicken masala recipe #chicken masala in hindi #चिकन मसाला रेसिपी #chicken tikka masala #चिकन टिक्का मसाला रेसिपी #how to make chicken tikka masala recipe in hindi #how to make chicken masala recipe in hindi #homemade chicken tikka masala recipe in hindi
View Full Version