चिकन पकौड़ा एक बहुत ही आसान रेसिपी है जिसमें चिकन को बेसन और मसालों के साथ मिलाकर तेल में फ्राई किया जाता है. पकवानगली में जानें चिकन पकौड़ा की रेसिपी.
Servings
2 - 4
★ 3.8
Rating
50 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
बॉनलेस चिकन 500 ग्राम (बारीक कटे), तीन बड़े चम्मच बेसन, दो प्याज कटे हुए, नमक स्वादानुसार, एक बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, दो छोटे चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, आधा छोटा चम्मच भुने हुए धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर, तेल तलने के लिए, तीन से चार हरी मिर्च लंबी कटी हुई, आठ से दस करी पत्ता, एक नींबू
🍳 विधि
1
सबसे पहले चिकन को एक कटोरी में रखकर दो से तीन बार अच्छे से पानी से धो लें.
2
अब इसमें प्याज,करी पत्ता, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर , हल्दी पाउडर, नमक और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं और 10 से 15 मिनट के लिए मैरिनेड होने के लिए रख दें.
3
तय समय के बाद एक कड़ाही में मीडियम आंच में तेल गरम करने के लिए रख दें.
4
चिकन में बेसन और कॉर्न फ्लोर डालकर अच्छे से मिला लें.(ध्यान रखें बेसन ज्यादा न डालें और अगर इसे मिलाने के लिए पानी की जरूरत हो तो हल्का सा पानी भी डाल दें.)
5
तेल के गरम होते ही इसमें चिकन डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें.
6
जब यह अच्छी तरह से फ्राई हो जाए तो आंच बंद कर दें.
7
तैयार है चिकन पकौड़े. इसे हरी चटनी या कैचप के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#crispy chicken pakoda indian style pakoda recipe#chicken pakora#chicken pakora recipe#chicken pakora recipe easy#recipe of chicken pakora
chicken pakora recipe in hindi#how to make chicken pakora#how to make chicken pakora at home#chicken pakor