Full Version →

मजेदार स्वाद चाहिए तो ऐसे बनाइए ढाबा स्टाइल मटन करी

नॉन वेज नॉन-वेज

आप रोड साइड ढाबे पर नॉनवेज में सबसे ज्यादा या तो चिकन करी या फिर मटन करी खाना पसंद करते हैं. कई बार मटन करी का वैसा ही स्वाद आप घर में लेना चाहते हैं, लेकिन सही रेसिपी आपको पता नहीं होती है. टेंशन मत लीजिए. हमसे जानिए ढाबा स्टाइल मटन करी की रेसिपी...

Servings
2 - 4
★ 3.7
Rating
26 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मटन को एक बार धोकर पानी निथार लें.
  2. 2
    इसके बाद मटन में 2-4 चम्मच तेल, नमक, थोड़ा सा मिर्च पाउडर, अदरक लहसुन का पेस्ट, थोड़ी सी हल्दी डालकर अच्छे से मिलाकर 15-20 मिनट के लिए रख दें.
  3. 3
    अब कूकर में बचा हुआ तेल डालकर मीडियम आंच पर गरम होने के लिए रखें.
  4. 4
    जब तेल गर्म हो जाए तो सारे खड़े मसाले डालकर आधा मिनट तक भूनें. (बनाना सीखिए कश्मीरी मटन रिस्ता.)
  5. 5
    फिर कूकर में प्याज, हरी मिर्च और टमाटर डालकर 2-3 मिनट तक भूनें.
  6. 6
    इसके बाद अदरक लहसुन का पेस्ट, मटन मसाला, लाल मिर्च पाउडर डालकर 2-3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
  7. 7
    फिर इसमें मटन डालकर अच्छी तरह मसाले में मिला लें. (15 मिनट में बनेगा यह चिकन, जूसी और स्वाद में मजेदार
  8. 8
    )
  9. 9
    5 मिनट पकाने के बाद इसमें नमक, हल्दी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें.
  10. 10
    कूकर का ढक्कन ऊपर से ढककर रख दें. (मुगलई कड़ाही गोश्त
  11. 11
    )
  12. 12
    धीमी आंच पर इसे 20-25 मिनट तक रहने दें. बीच-बीच में इसे चलाते रहें ताकि मटन कूकर की तली में लगे नहीं.
  13. 13
    तय समय बाद इसमें धनियापत्ती डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें. (मसालेदार कीमा एग करी
  14. 14
    )
  15. 15
    5 मिनट के बाद इसमें 1 कप पानी डालकर कूकर का ढक्कन बंद करके 2-3 सीटी लगाकर आंच बंद कर दें.
  16. 16
    जब प्रेशर खत्म हो जाए तो तैयार ढाबा स्टाइल मटन करी को चावल के साथ सर्व करें.
#dhaba style mutton curry nonveg recipe hindi pakwangali #mutton recipe hindi pakwangali #dhaba style #meat recipe hindi pakwangali #dhaba style bakra banane ki vidhi #how to make dhaba style mutton curry meat nonveg recipe hindi pakwangali #nalli nahari
View Full Version